Skip to main content

Poco M2, Poco M2 Pro और Poco X2 पर आगामी Flipkart सेल में मिलेगी बड़ी छूट


Flipkart Big Billion Days सेल Poco M2, Poco M2 Pro और Poco X2 फोन पर छूट दी जाएगी। सेल 16 अक्टूबर से शुरू होगी और 21 अक्टूबर तक चलेगी। पोको एम2 की कीमत में 500 रुपये की कटौती, जबकि पोको एम2 प्रो और पोको एक्स2 को 1,000 रुपये सस्ता खरीदा जा सकेगा। कीमत में ये कटौती केवल सेल के लिए की गई है, जिसके बाद फोन को अपनी पुरानी कीमत पर ही बेचे जाएंगे।
 

Poco phone price discounts during Flipkart Big Billion Days sales

पोको एम2 10,999 से शुरू होता है, लेकिन इस बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान इसे 10,499 रुपये की शुरुआती कीमत में। इसका मतलब है कि फोन में 500 रुपये की  कटौती होगी। आम तौर पर इसके 6 जीबी रैम + 64 जीबी मॉडल की कीमत 10,999  रुपये और 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 12,499 रुपये होगी। संभावना है कि 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 500 रुपये की कटौती के साथ लिस्ट किया जाए। कीमत में कटौती को लेकर घोषणा करने के लिए पोको ने ट्विटर का सहारा लिया।

Poco M2 Pro की कीमत को भी सेलके दौरान कम किया जाएगा। फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ में आप इस फोन को 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत यानी 1,000 रुपये सस्ता खरीद सकते हैं। फोन के 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत आमतौर पर 13,999 रुपये होती है, जबकि इसके 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 14,999 और टॉप-ऑफ-द-लाइन 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 16,999 रुपये होती है। संभावना है कि सभी पोको एम2 प्रो मॉडल की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती होगी।

Poco M2 Pro की तरह ही, Poco X2 में भी 1,000 रुपये की कटौती होगी। Flipkart Big Billion Days सेल के दौरान की कीमत 16,499 रुपये से शुरू होगी। वर्तमान में इसके 6 जीबी + 64 जीबी और 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: 17,499 रुपये और 18,499 रुपये है। पोको एक्स2 के 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत फिलहाल 21,499 रुपये है। इन सभी मॉडलों को कम कीमतों के साथ बेचे जाने की संभावना है।

फ्लिपकार्ट सभी SBI कार्ड धारकों को 10 प्रतिशत की तत्काल छूट भी दे रही है, जिससे वे इन फोनों को और भी कम कीमतों पर खरीद सकते हैं। ये डील फ्लिपकार्ट प्लस यूजर्स के लिए पहले शुरू हो जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...