Skip to main content

नोकिया का सस्ता स्मार्टफोन Nokia C3 आ रहा है इंडिया, कीमत होगी 8000 से भी कम

Nokia घोषणा कर चुकी है कि कंपनी अगले हफ्ते भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Nokia 5.3 लॉन्च करने वाली है। यह एक मिडबजट डिवाईस होगा जो 15,000 रुपये के करीब बजट में लॉन्च किया जाएगा। नोकिया 5.3 के लॉन्च से पहले अब खबर आ रही है कि कंपनी इस फोन के अलावा एक और अन्य डिवाईस Nokia C3 भी इंडिया में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। नोकिया सी3 स्मार्टफोन के प्रोमोशनल पोस्टर्स सामने आ चुके हैं और आने वाले दिनों में फोन की लॉन्च डेट से भी पर्दा उठ जाएगा।

Nokia C3 एक लो बजट फोन है जो इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है। नोकिया अब इस फोन को भारतीय बाजार में लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने तो हालांकि नोकिया सी3 के इंडिया लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन वेबसाइट नोकियापावरयूजर ने इस फोन का एक प्रोमोशनल पोस्टर अपनी खबर में शेयर किया है जो इंडियन मार्केट के लिए बनाया है। इस पोस्टर में एक ओर जहां फोन की स्पेसिफिकेशन्स और आफर लिखे हुए हैं वहीं दूसरी ओर से भी साफ हो गया है कि अब जल्द ही Nokia C3 भी भारत में लॉन्च होने वाला है।

Nokia C3

नोकिया सी3 के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी की ओर से इसे 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1440 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.99 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया गया है जो 1.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ Unisoc SC9863A चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में आईएमजी8322 जीपीयू भी मौजूद है।

Nokia C3 रियल डुअल सिम फोन है सिमें दो नैनो सिम के साथ ही माइक्रोएसडी कार्ड भी लगाया जा सकता है। यह फोन 4जी वोएलटीई के साथ ही 3.5एमएम जैक व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां नोकिया सी3 में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 3,040एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। Nokia C3 की कीमत 699 युआन यानि तकरीबन 7,500 रुपये है। आशा है भारत में भी इसी प्राइस रेंज में लॉन्च किया जाएगा।


Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...