Skip to main content

Nokia ला रहा है दो नई सस्ती Smart HD TV! कीमत और मॉडल नंबर हुआ लीक

नोकिया (Nokia) भारतीय बाज़ार अपनी दो नई स्मार्ट TV को करने की तैयारी में है. आने वाली ये टीवी 32 इंच और 50 इंच स्क्रीन साइज़ की होगी. नोकियापावरयूज़र की रिपोर्ट के मुताबिक लॉन्च से पहले इन दोनों टीवी को BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है. सपोर्टिंग मॉडल नंबर 32TAHDN के साथ 32 इंच की नोकिया स्मार्ट TV फुल HD रेजोलूशन के साथ आएगी. रिपोर्ट में बताया गया कि इंडिया में ये नोकिया की पहली फुल HD रेजोलूशन वाली TV होगी. वहीं 50 इंच मॉडल 50TAUHDN मॉडल नंबर के साथ UHD रेजोलूशन के साथ आएगी.

रिपोर्ट के मुताबिक नोकिया की 32 इंच स्मार्ट TV की कीमत 21,999 रुपये और 50 इंच की कीमत 36,999 रुपये हो सकती है. रिपोर्ट की माने तो नोकिया की अगली स्मार्ट टीवी इंटेलिजेंट डिमिंग, DTS, TruSurround, Dolby Audio और JBL स्पीकर्स के साथ आएगी. ये फीचर्स भारत में मौजूद नोकिया के बाकी टीवी में भी दिए गए हैं.


जानकारी के लिए बता दें कि भारत में नोकिया टीवी एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होती है. इस साल जून में फ्लिपकार्ट ने 43 इंच की SmartTV लॉन्च की है, जिसकी कीमत 31,999 रुपये है.
43 इंच वाले टीवी के फीचर्स
नोकिया के इस नए 43 इंच वाले टीवी में 4K LED UHD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 3840 × 2160 पिक्सल है. टीवी एंड्रॉयड 43 इंच बिल्ट-इन क्रोम-कास्ट के साथ आता है. टीवी में दमदार साउंड आउटपुट के लिए JBL ऑडियो दिया गया है.

नोकिया स्मार्ट टीवी में 1 गीगाहर्ट्ज का प्योर एक्स क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट दिया है. इस स्मार्ट टीवी में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3X एचडीएमआई जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
 


Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...