Skip to main content

Nokia इस साल इन छह स्मार्टफोन को करेगी लॉन्च


Nokia 9.3 PureView, Nokia 7.3 5G और Nokia 6.3 को इस साल की चौथी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि नोकिया लाइसेंसधारी HMD Global ने 2020 की चौथी तिमाही के लिए एक प्रमुख लॉन्च इवेंट की योजना बनाई है और यह देखते हुए कि नोकिया 9.3 प्योरव्यू, नोकिया 7.3 5जी और नोकिया 6.3 जल्द ही प्रोडक्शन स्टेज में आने वाले हैं, उनकी भी घोषणा होने की उम्मीद है। इसके अलावा, रिपोर्ट में कहा गया है कि Nokia 8.3 5G इस महीने लॉन्च किया जा सकता है, जबकि Nokia 2.4 और Nokia 3.4 को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है।

Nokia 9.3 PureView ब्रांड का लेटेस्ट फ्लैगशिप होगा और कथित तौर पर फोन कई लीक्स और अफवाहों के जरिए हमारे सामने आ चुका है। Nokia 7.3 और Nokia 6.3 को सितंबर में IFA 2020 में ब्रांड के किफायती स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी। अब, Nokiapoweruser की एक रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए कहा गया है कि तीनों फोन ने प्रोडक्शन स्टेज को लगभग पूरा कर लिया है और इसे अंतिम टेस्टिंग स्टेज में भेजा जाएगा। इससे पता चलता है कि प्रोडक्शन सितंबर या अक्टूबर में शुरू होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि HMD Global 2020 की चौथी तिमाही इन स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए एक बड़े लॉन्च इवेंट की योजना बना रही है।

Nokia 8.3 5G को लेकर रिपोर्ट का दावा है कि इसे अगस्त के अंत में लॉन्च किया जाएगा। फोन को मूल रूप से मार्च में घोषित किया गया था, लेकिन COVID-19 लॉकडाउन के कारण लॉन्च में देरी हुई। अब, ऐसा लगता है कि नोकिया चुनिंदा बाज़ारों में फोन को लॉन्च करने के लिए कमर कस रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, Nokia 2.4 और Nokia 3.4 को सितंबर में लॉन्च किया जाएगा। एक रिपोर्ट का दावा था कि नोकिया 2.4 को सितंबर में होने वाले IFA 2020 में लॉन्च किया जाएगा, लेकिन इस इवेंट के आयोजन पर फिलहाल कोई स्पष्टता नहीं है। हालांकि, ऐसा लगता है कि ब्रांड सितंबर में नोकिया 3.4 के साथ इस फोन को लॉन्च करने की योजना बना रहा है।



यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.  

 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...