Skip to main content

OnePlus की दो और किफायती स्मार्टफोन लाने की तैयारी, वीडियो में मिली डिज़ाइन की झलक



OnePlus Nord जैसे दो स्मार्टफोन का एक काल्पनिक वीडियो रेंडर सामने आया है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि OnePlus आगामी बजट स्मार्टफोन देखने में कुछ इन्हीं की तरह होंगे। इन दो फोन को ‘Billie 1' और ‘Billie 2' कोडनेम दिया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि फोन का डिज़ाइन काफी हद तक हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus Nord जैसा लगता है, लेकिन इन फोन में सिंगल सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा एक फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है और दूसरे फोन में डुअल रियर कैमरा। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि यह फोन ग्लोबली लॉन्च किए जाएंगे या फिर इन्हें केवल अमेरिका के लिए ही खासतौर पर पेश किया जाएगा।

Max J (@MaxJmb) ने Concept Creator के साथ कॉलेब्रेशन में OnePlus के दो आगामी बजट स्मार्टफोन की कल्पना की है। मैक्स जे ने ट्वीट करते हुए बताया है कि साझा की गई वीडियो पूरी तरह से उनकी कल्पना पर आधारित है, उनको लगता है कि वीडियो में जिस तरह के फोन की झलक दिखाई गई है कंपनी के फाइनल प्रोडक्ट्स भी कुछ इसी प्रकार के होंगे। रेंडर्स में दो स्मार्टफोन को दिखाया गया है, जो देखने में काफी हद तक हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus Nord जैसे लगते हैं। हालांकि सबसे बड़ा अंतर कैमरा में देखा जा सकता है। वीडियो दिखाए गए फोन में केवल एक सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो कि डिस्प्ले पर होल-पंच कटआउट के साथ स्थित है। इसके अलावा दोनों में से एक फोन ट्रिपल रियर कैमरा के साथ दिखा है, जबकि दूसरा फोन डुअल रियर कैमरे के साथ दिखाया गया है।

संभावना है कि दोनों ही फोन को अमेरिका में लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता दें, OnePlus ने नॉर्ड को केवल भारत और यूरोप में ही लॉन्च किया था न कि अमेरिकी मार्केट में। हालांकि, वनप्लस के को-फाउंडर Carl Pie ने हाल ही में जानकारी देते हुए बताया कि नॉर्ड ब्रांडेड फोन इस साल के अंत तक अमेरिका में लॉन्च कर दिया जाएगा। इसके अलावा, ‘Billie' कोडनेम पहली बार सुर्खियों में नहीं आया है, इससे पहले भी यह कोडनेम गीकबेंच की लिस्टिंग में सामने आ चुका है। जिसमें सामने आया था कि यह अज्ञात वनप्लस फोन स्नैपड्रैगन 690 5जी प्रोसेसर से लैस होगा, जो कि मॉडल नंबर BE2028 के साथ लिस्ट था।

गौरतलब है कि वनप्लस ने इस साल की शुरुआत में अपने 5जी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का ऐलान कर दिया था, और साल 2020 में लॉन्च हुए अब-तक इसके सभी फोन 5जी सपोर्ट के साथ पेश किए गए हैं। अगर वनप्लस अपने आगामी स्मार्टफोन कम कीमत को ज़ारी रखती है, तो वह अपने फोन में हाल ही में लॉन्च हुए स्नैपड्रैगन 690 5जी प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकती है, जो कि इस सीरीज़ के लिए तैयार की पहली 5जी चिप है।

Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...