Skip to main content

Oppo A52 का 8GB रैम वेरियंट हुआ लॉन्च, बेहतरीन डिस्प्ले के साथ 5000mAh की पावरफुल बैटरी

 

Oppo ने भारत में Oppo A52 का नया 8GB रैम वेरियंट लॉन्च कर दिया है. नए स्मार्टफोन को ऐमजॉन प्राइम डे 2020 सेल के दौरान लाया गया. इस फोन को कुछ महीनों पहले ही 6 जीबी रैम में पेश किया गया था. कंपनी ने Oppo A52 का 4 जीबी और 8 जीबी रैम वेरियंट को पेश करने की घोषणा जून में ही की थी. रैम के अलावा फोन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. पुराने वेरियंट की तरह इसमें भी 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज है. OPPO A52 में इतने बेहतरीन फीचर दिए गए हैं, जिससे आप तुरंत ही यह स्मार्टफोन खरीदना चाहेंगे.


FHD+ 2400x1080 नियो डिस्प्ले रेजॉल्यूशन और उसके पंच होल सेटअप के अंदर ही 1.73 मिमी. के बेहद पतले किनारों के साथ OPPO A52 का पहला इंप्रेशन ही शानदार से कम नहीं होता है. साथ ही इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है. वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलर OS 7.1 पर काम करता है. इसके अलावा 6.5” की स्क्रीन का जबरदस्त रेज़ॉल्यूशन, 90.5% स्क्रीन से बॉडी का अनुपात है जो इस फोन पर शो देखना या गेम खेलना बहुत आसान बनाता है.


फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. इसके अलावा Dirac 2.0 ऑडियो टेक्नॉलजी के साथ ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं. फोटोग्राफी के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है. वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. सिक्यॉरिटी के लिए पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

OPPO A52 में क्वैड कैमरा  है जो 12MP अल्ट्रा एचडी मेन कैमरे को बेहतरीन बनाता है. प्राइमरी कैमरे में 8MP बड़े चौड़े एंगल के लेंस के साथ-साथ 2MP पोर्टेट लेंस और 2MP मोनो लेंस है. 12MP कैमरा न केवल शानदार और साफ फोटो लेता है बल्कि 119.1 डिग्री वाला चौड़े एंगल का लेंस कंपोजिशन को भी बेहतर बनाता है. जबकि दो अनोखे पोर्टेट स्टाइल के लेंस बेजोड़ इमेज क्वालिटी देते हैं.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.

Comments