Skip to main content

Poco का आगामी स्मार्टफोन OnePlus Nord को देगा टक्कर, टीज़र आया सामने



Poco जल्द ही नया मिड-टायर स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है, जिसे मार्केट में OnePlus Nord के प्रतिद्वंदी के तौर पर उतारा जाएगा। यह जानकारी खुद कंपनी के प्रोडक्ट मार्केटिंग मैनेजर Angus Kai Ho Ng ने ट्वीट के जरिए दी है। इस ट्वीट में उन्होंने फैन्स से सीधे तौर पर यह पूछा है कि वह वनप्लस नॉर्ड खरीदेंगे या फिर नए पोको स्मार्टफोन का इंतज़ार करेंगे। उनका यह ट्वीट साफतौर पर यह दर्शाता है कि कंपनी का नया स्मार्टफोन मिड-टायर वनप्लस नॉर्ड फोन का प्रतिद्वंदी होगा। इसके अलावा, पोको के आधिकारिक ग्लोबल अकाउंट के द्वारा एक ट्वीट के जवाब में भी नए पोको स्मार्टफोन लॉन्च की पुष्टि की गई है।

Angus Kai Ho Ng ने हैशटैग ‘POCOcomingsoon' के साथ एक ट्वीट साझा किया है, अपने इस ट्वीट में उन्होंने सीधेतौर पर OnePlus Nord का उल्लेख किया है। इससे पता चलता है कि Poco का नया स्मार्टफोन संभवत उसी मार्केट को टारगेट करेगा जिसे वनप्लस नॉर्ड करता है। हालांकि, इस ट्वीट में ज्यादा जानकारियों का खुलासा नहीं हुआ है। इसके अलावा पोको ग्लोबल अकाउंट ने भी मज़ाक-मज़ाक में एक ट्वीट के रिप्लाई के दौरान आगामी स्मार्टफोन की पुष्टि की है।

हालांकि, जैसे हमने बताया “coming soon” के अलावा फिलहाल इस आगामी स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। संभावना है कि यह नया फोन मौजूदा Xiaomi स्मार्टफोन के रीब्रांडेड वर्ज़न के तौर पर एंट्री मारे या यह भी हो सकता है कि यह बिल्कुल नया स्मार्टफोन ही हो।

पोको के आगामी फोन के टारगेट की बात करें, तो वनप्लस नॉर्ड स्मार्टफोन की सेल भारत में कल यानी 6 अगस्त से शुरू होने जा रही है। यह स्मार्टफोन दो कॉन्फिग्रेशन के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 27,999 रुपये है और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की  कीमत लिए 29,999 रुपये है। फोन का एक 2 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट भी मौजूद है, लेकिन इसकी सेल भारत में सितंबर में शुरू होगी इसकी कीमत 24,999 रुपये है। उम्मीद लगाई जा सकती है कि पोको के आगामी स्मार्टफोन की कीमत भी इसी के आसपास होगी।

अन्य प्रतिद्वंदी की बात करें, तो हाल ही में लॉन्च हुआ Pixel 4a स्मार्टफोन भी इसे टक्कर देगा, जिसे भारत में अक्टूबर में उपलब्ध कराया जाएगा।  फिलहाल, गूगल ने इसकी भारतीय कीमत की जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन अमेरिका में यह फोन $349 (लगभग 26,100 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...