Skip to main content

PUBG Independence Day Challenge : मिल रहा रिवार्ड कमाने का मौका, जानिए कैसे करें कमाई


ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म PUBG 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय प्लेयर के लिए एक नया चैलेंज लेकर आया है। PUBG Incredible India Independence Day चैलेंज गेमर के लिए एक नया प्लेटफॉर्म है, जहां गेमर के पास फ्री में रिवार्ड जीतने का मौका होगा। साथ ही गेमर इस दौरान PUBG के खास देशभक्ति पैक खरीद सकते हैं।

24 अगस्त तक जारी रहेगा नया चैलेंज 

PUBG का नया चैलेज लाइव हो गया है, जो कि 24 अगस्त तक जारी रहेगा। PUBG Incredible India Independence Day चैलेंज बाकी चैलेंज की तरह ही कई सारे फीचर्स के साथ आता है। यहां प्लेयर गेम खेलते हुए भारत के स्मारकों की यात्रा कर पाएंगे। इस तरह उनके पास देश के स्मारकों को जानने और समझने का मौका होगा। साथ ही अपने मिशन को पूरा भी कर सकते हैं। चैलेंज में यूजर को ताज महल, चारमिनार, चेन्नई सेंट्रल, मैसूर पैलेस, गेटवे ऑफ इंडिया जैसे स्मारक घूमने का मौका मिलेगा। इन्हें खासतौर पर स्वतंत्रता दिवस के लिए बनाया गया है। 

PUBG Independence Day चैलेंज के नियम 

  • PUBG Independence Day चैलेंज के दौरान एक गेमर केवल तीन डेली मिशन पूरा कर सकेगा। 
  • PUBG की तरफ से भारत के बारे में डेली क्विज लिस्ट की जाएगी, जिसका जवाब देकर गेमर PUBG Mobile Flips जीत सकते हैं। 
  • Flips का इस्तेमाल Play Flip, Match और Memory Game जीतने के लिए होता है। 
  • अगर प्लेयर लगातार दो कार्ड मैच कराता है, तो वो लगातार रिवार्ड हासिल कर पाएगा और उसके लिए स्मारक के हिस्से खुलते जाएंगे। अगर कार्ड मैच नही करते हैं, तो Flip दोबारा से अपनी स्थिति में चले जाएंगे।
  • एक बार अगर गेमर स्मारक ट्रैवलिंग को पूरा कर लेता है, तो वो अगले राउंड में जा सकेगा। 

चैलेंज मोड 

PUBG Independence Day चैलेंज कई मोड्स लेकर आएगा। गेमर शानदार Journey Classic Mode, Fabulous Journey TDM Mode और Fabulous Journey Exciting Giveaways मोड का लुत्फ उठा सकेंगे। Classic Mode Mission की शुरुआत 20 अगस्त से होगी और यह 2 सितंबर को खत्म होगा। अगला TDM मोड प्लेयर मैच के हिसाब से डेली मिशन और प्लेयर के लिए रिवार्ड लेकर आएगा। रिवार्ड जैसे the Hand of Dual Set, Headgear और कूपन क्रिएट्स जल्द उपलब्ध होंगे और इस इवेंट को यूजर 25 अगस्त से 3 सितंबर तक खेल सकेंगे। इसके अलावा गेमर को कई रिवार्ड जैसे Anarkali Set, AG, Classic Crate मिलेंगे।  


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...