Skip to main content

PUBG Mobile 24 अगस्त को लाइव इवेंट के जरिए करेगा बड़ी घोषणा


PUBG Mobile ने ट्विटर पर "पबजी मोबाइल के लिए एक नया युग" (अनुवादित) टीज़ किया है, जिसकी घोषणा 24 अगस्त को की जाएगी। डेवलपर्स एक लाइवस्ट्रीम के जरिए YouTube और Facebook पर इसकी घोषणा करेंगे। हालांकि डेवलपर्स ने यह खुलासा नहीं किया है कि घोषणा किस बारे में होगी, यह एक ऐसा अपडेट होने की उम्मीद है, जो नया बदला हुआ Erangel मैप लेकर आएगा। हालांकि यह केवल हमारा अनुमान है। बता दें कि यह इवेंट शाम 7:00 बजे शुरू होगा।

PUBG Mobile के आधिकारिक ट्विटर हैंडल द्वारा किया गया ट्वीट प्लेयर्स को "पबजी मोबाइल के लिए नया युग" (अनुवादित) की घोषणा के लिए इनवाइट कर रहा है, जो 24 अगस्त को शाम 7 बजे भारत में शुरू होगा। डेवलपर्स घोषणा को एक डिज़िटल ईवेंट के जरिए साझा करेंगे, जिसे यूट्यूब और फेसबुक पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि ट्वीट में यह उल्लेख नहीं है कि घोषणा किस बारे में होगी, यह माना जा रहा है कि गेम के स्टेबल वर्ज़न पर नया Erangel मैप पेश किया जा सकता है। मैप वर्तमान में PUBG Mobile के बीटा वर्ज़म में उपलब्ध है।

इसके अलावा, क्योंकि PUBG MOBILE Esports फेसबुक पेज को भी इसी इनवाइट के साथ अपडेट किया गया है, इसलिए संभव है कि डेवलपर्स ग्लोबल ईस्पोर्ट्स इवेंट की भी घोषणा करें।

पबजी मोबाइल ने 1.0 अपडेट के साथ इस महीने की शुरुआत में बीटा वर्ज़न में इरेंगल 2.0 मैप जोड़ा था और यह गेम के स्टेबल वर्ज़न पर अपना रास्ता बनाने के लिए तैयार हो रहा है। ऐसे में काफी संभावना है कि डेवलपर्स इस इवेंट में यही घोषणा करें। नया मैप कुछ विज़ुअल परिवर्तन लाता है। इसके अलावा बीटा अपडेट में मैप के साथ डेवलपर्स ने अल्ट्रा एचडी ग्राफिक्स, एक नया हथियार और कुछ बग फिक्स भी जोड़े गए थे।

PUBG Mobile का सबसे हालिया अपडेट एंशिएंट सीक्रेट मोड था, जो अगस्त के पहले हफ्ते में आया था। इसमें तीन मंदिर होते हैं, जो हवा में तैरते हैं और Pharoah के साथ एक बॉस फाइट भी होती है।

 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...