Skip to main content

PUBG Mobile में आया नया आधुनिक आउटफिट, नया सीक्रेट मोड भी जुड़ा



PUBG Mobile ने गेम में अपना पहला अपग्रेडेबल आउटफिट Golden Pharoah X-Suit जोड़ा है। नए आउटफिट को लेटेस्ट अपडेट के साथ जोड़ा गया है, जो कि एंशियंट सीक्रेट गेम मोड लाता है। गोल्डन फरोहा एक्स-सूट के कई रूप हैं। इस आउटफिट के कुछ एलिमेंट भविष्य से प्रेरित हैं और कुछ ऐतिहासिक तत्वों से। PUBG की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इसके रूप को बदलने के लिए इसे अपग्रेड किया जा सकता है, क्योंकि इसके तीन रूप हैं, बेसिक, एडवांस और एक आखिरी रूप। एंशियंट गेम मोड PUBG मोबाइल में लाइव हो गया है और साथ ही कुछ नई सुविधाएं और मोड भी मिलते हैं।

PUBG Mobile ने ट्वीट किया है कि गोल्डन फेरा एक्स-सूट गेम का पहला अपग्रेडेबल आउटफिट है, जिसका मतलब हो सकता है कि आने वाले समय में कुछ अन्य सूट भी जोड़े जाएं। Golden Pharoah X-Suit एंशियंट सीक्रेट गेम मोड का हिस्सा है, जो एरांगेल और मिरामार मैप में मंदिरों को लेकर आता है, जो एक निश्चित समय के बाद आकाश में तैरते हैं और फिर गायब हो जाते हैं। पबजी मोबाइल में होने वाले ईवेंट के दौरान क्रेट खोलकर सूट प्राप्त किया जा सकता है, साथ ही साथ चल रहे लकी ड्रॉ के जरिए भी, जो 11 सितंबर तक चलेगा।

PUBG Mobile ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जो गेम में कई अनलॉक होने वाले आइटम्स की जानकारी देता है।

गोल्डन फरोहा एक्स-सूट एक्सक्लूसिव रिवार्ड्स के साथ आता है, जिन्हें 13 अगस्त तक फराह क्रेट्स को खोल कर हासिल किया जा सकता है। यह एंशियंट सीक्रेट मोड का हिस्सा है। गेम में फ्लोटिंग टेम्पल को जोड़ा गया है, जिससे खिलाड़ियों को एपिक लूट प्राप्त करने का मौका मिलता है। दोनों नक्शों में पज़ल भी जोड़े गए हैं और उन्हें हल करने से बड़ी लूट मिलती है। इसके अलावा, स्लेट पज़ल और एक नई बॉस फाइट भी है, जो फ्लोटिंग मंदिर के अंदर होती है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...