Skip to main content

Realme 5 Pro, Realme 5, Realme 5s, Realme 5i को लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट के साथ मिला बहुत कुछ



Realme 5 Pro, Realme 5, Realme 5s और Realme 5i स्मार्टफोन को लेटेस्ट जुलाई 2020 अपडेट प्राप्त हुआ है, जिसकी जानकारी कम्युनिटी पेज़ के जरिए सार्वजनिक की गई है। रियलमी 5 सीरीज़ को इस लेटेस्ट अपडेट के साथ जुलाई 2020 सिक्योरिटी पैच व कुछ नए फीचर्स व बग फिक्स मिले हैं। रियलमी 5 प्रो का अपडेट वर्ज़न RMX1971EX_11.C.05 है, वहीं रियलमी 5 और रियलमी 5एस को RMX1911EX_11.C.53 अपडेट वर्ज़न मिला है। जबकि रियलमी 5आई का अपडेट वर्ज़न RMX2030EX_11.C.53 है।

Realme 5 Pro RMX1971EX_11.C.05 update

रियलमी 5 प्रो को लेटेस्ट अपडेट में जुलाई 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ सिस्टम इम्प्रूवमेंट्स, ऑप्टिमाइज़ेशन और कुछ नए फीचर्स प्राप्त हुए हैं। RMX1971EX_11.C.05 अपडेट स्मूथ स्क्रॉलिंग और मल्टी-यूज़र फीचर फोन में लेकर आया है। इसके अलावा स्क्रीन रिकॉर्डिंग फीचर व स्वाइप बैक फीचर की ट्रांसपेरंसी को ऑप्टिमाइज़ किया गया है। साथ ही Realme में फ्लाइट मोड ऑन होने के बाद ब्लूटूथ बंद होने की समस्या को भी फिक्स कर दिया है। सिस्टम इम्प्रूवमेंट्स के साथ-साथ कुछ जानी-पहचानी समस्याओं को भी इस अपडेट के साथ ठीक कर दिया गया है।

Realme 5/ Realme 5s RMX1911EX_11.C.53 update

रियलमी 5 और रियलमी 5एस का लेटेस्ट RMX1911EX_11.C.53 अपडेट वर्ज़न भी जुलाई 2020 सिक्योरिटी पैच के साथ आया है। इस में भी ऊपर दिए गए ब्लूटूथ समस्या को सुधारा गया है। फोन जब चार्जिंग पर लगा होता है, तब बैटरी आइकन डिस्प्ले को भी ऑप्टिमाइज़ किया गया है। कुछ मामलों में Realme 5 और Realme 5s यूज़र्स के स्टेटस बार में वाई-फाई आइकन न दिखने की समस्या सामने आ रही थी, इस अपडेट के साथ इस समस्या को भी सुधार दिया गया है। थर्ड पार्टी ऐप की बिजली खपत को भी ऑप्टिमाइज़ किया गया है।

इस अपडेट के साथ कुछ कैमरा इम्प्रूवमेंट्स भी की गई है, जिसमें नाइट मोड शूट क्वालिटी ऑप्टिमाइज़ेशन और फ्लैश के साथ ली गई तस्वीर में हरे रंग की समस्या को भी सुधार दिया गया है।

Realme 5i का अपडेट वर्ज़न RMX2030EX_11.C.53 है, जिसका चेंजलॉग बिल्कुल Realme 5/ Realme 5s की तरह ही है। अंतर बस केवल अपडेट वर्ज़न में मौजूद है।

हमेशा की तरह इन अपडेट को ही स्टैज्ड मैनर में रोलआउट किया गया है, जिस वजह से फिलहाल कुछ यूज़र्स ही इस अपडेट को प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि, बाद में जब साफ हो जाएगा कि इस अपडेट में किसी तरह का गंभीर बग शामिल नहीं है, तो इसे सभी के लिए भी ज़ारी कर दिया जाएगा।

अपडेट की उपलब्धता जांचने के लिए आप अपने रियलमी 5 सीरीज़ के सेटिंग्स में जाएं फिर सॉफ्टवेयर अपडेट करें।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...