Skip to main content

Realme के दो स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन लीक, डिज़ाइन की भी मिली झलक


Realme का एक अघोषित फोन मॉडल नंबर RMX2176 के साथ इस हफ्ते की शुरुआत में TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था और उम्मीद की जा रही है कि यह होल-पंच डिस्प्ले के साथ आएगा। मॉडल नंबर RMX2200 के साथ एक अन्य अघोषित रियलमी फोन भी TENAA पर देखा गया है और इस लिस्टिंग ने फोन से जुड़ी सभी जानकारी से पर्दा उठाया है। Realme RMX2176 के विपरीत, Realme RMX2200 में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले देखी गई है।
 

Realme RMX2176 specifications, design (expected)

शुरुआत Realme RMX2176 के साथ करते हैं। TENAA लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा और इसमें 6.43-इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) एमोलेड होल-पंच डिस्प्ले होगा। यह 2.4 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर पर काम करेगा और 6 जीबी और 8 जीबी रैम विकल्पों के साथ आएगा। लिस्टिंग के अनुसार, इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी और 256 जीबी होगी।

लिस्टिंग में आगे पता चला है कि Realme RMX2176 डिवाइस क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जो आयताकार कैमरा मॉड्यूल में सेट होगा। आगे यह पता चलता है कि फोन में 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और दो 2-मेगापिक्सल के सेंसर होंगे। फ्रंट में, होल-पंच कटआउट में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।

Realme RMX2176 के 4,300mAh की क्षमता वाली डुअल-सेल बैटरी के साथ आने के लिए इत्तला दी गई है। डिवाइस का डाइमेंशन 160.9x74.4x8.1 मिलीमीटर और वज़न 175 ग्राम होगा। फोन तीन रंग विकल्पों में आ सकता है, जो ब्लू, व्हाइट और सिम्फनी होंगे। इस TENAA लिस्टिंग को पहली बार GizmoChina द्वारा रिपोर्ट किया गया था।
 

Realme RMX2200 specifications, design (expected)

बात Realme RMX2200 की TENAA लिस्टिंग की करें तो यहां पता चलता है कि फोन में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले होगा और इसके बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। लिस्टिंग में दी गई तस्वीर से पता चलता है कि इसमें एक चौकोर आकार का रियर कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसके अंदर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिखाई देता है। स्पेसिफिकेशन के अनुसार, Realme RMX2200 में 6.52-इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले होगा। इसे 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 6 जीबी और 8 जीबी रैम विकल्पों के साथ लिस्ट किया गया है। स्टोरेज के मामले में, फोन में 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलने की सूचना है।

Realme RMX2200 के ट्रिपल कैमरा सेटअप में एक 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा होगा। फ्रंट में, फोन 8-मेगापिक्सल इमेज सेंसर के साथ आ सकता है।

TENAA पर लिस्टेड अन्य स्पेसिफिकेशन में 4,890mAh की बैटरी शामिल है। लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि यह फोन ब्लू और सिल्वर फिनिश में आ सकता है। इस TENAA लिस्टिंग को भी पहली बार GizmoChina ने रिपोर्ट किया था।

आधिकारिक तौर पर कोई स्पष्टता नहीं है कि इन दोनों Realme फोन का नाम क्या होगा।



 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...