Skip to main content

इंस्टाग्राम Reels फीचर में करेगा ये अपडेट, यूजर्स को मिलेगी बेहतरीन सुविधा


इंस्टाग्राम (Instagram) ने भारत में अपने नए फीचर ‘Reels’ को लॉन्च कर दिया है. इंस्टाग्राम अपने यूजर्स को और अधिक सुविधा देने के लिए रील्स फीचर के लिए एक डेडिकेटेड बटन की टेस्टिंग कर रहा है. फेसबुक के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म ने अक्सर इस्तेमाल किए जाने वाले एक्सप्लोर बटन की जगह पर निचले नेविगेशन बार में रीलों के लिए एक अलग बटन पेश करने वाला है. यह बटन यूजर को सीधे उस वीडियों में ले जाने की सुविधा देगा जिसके बाद आप किसी अन्य वीडियो को देखने के लिए स्वाइप कर सकते हैं. इस एक्सप्लोर बटन को टॉप पर ले जाया गया है.

वैसे तो इंस्टाग्राम ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, और यह सुविधा इंस्टाग्राम के नवीनतम अपडेट में उपलब्ध नहीं है. यह सुविधा अभी कुछ ही यूजर्स को उपलब्ध कराई गई है. यह बटन सर्च टैब के रूप में भी जाना जाता है, जिसे होम पेज के टॉप पर मैसेज के लिए आइकन के बगल में ट्रांसफर कर दिया गया है.

इस तरह काम करता है Instagram Reels
Instagram Reels की बात करें तो ये स्टैंडअलोन ऐप नहीं, बल्कि इंस्टाग्राम का ही एक फीचर है. इस ऐप से यूजर्स 15 सेकंड्स के मल्टी क्लिप बना सकते हैं. इस क्लिप में ऑडियो, इफेक्ट्स और नए क्रिएटिव टूल आसानी से ऐड किए जा सकते हैं.

Reel को यूजर्स फीड के तौर पर पोस्ट कर सकेंगे और एक स्टोरी की तरह शेयर भी कर पाएंगे, जो कि 24 घंटे में गायब हो जाएगी. फ़ेसबुक ने कहा है कि इंस्टाग्राम रील्स फ़ीड पर शेयर कर सकते हैं. पब्लिक अकाउंट यूज़र्स से वाइडर इंस्टाग्राम कम्यूनिटी के साथ शेयर कर सकते हैं. रील्स ऐप से कोई भी इंस्टाग्राम पर क्रिएटर बन सकता है और नए ग्लोबल ऑडिएंस तक पहुंच सकता है.

Instagram Reels में ऑडियो, एआर इफेक्ट्स, टाइमर एंड काउंटडाउन, अलाइन और स्पीड टूल्स दिए गए हैं. इन्हें यूज करके शॉर्ट क्लिप्स एडिट किए जा सकते हैं. इंस्टाग्राम इसे क्रिएटर्स के लिए एक अवसर के रूप में भी देखता है, जैसा कि TikTok ने किया था. बस फर्क ये है कि इंस्टाग्राम पहले से ही क्रिएटर्स के साथ पार्टनरशिप में है.



यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें. 

 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...