Skip to main content

Samsung ने ज़ारी की 3 आगामी एंड्रॉयड अपडेट पाने वाले 40 स्मार्टफोन की लिस्ट


Samsung ने 40 स्मार्टफोन की लिस्ट ज़ारी की है, ये वो स्मार्टफोन्स हैं, जिन्हें आने वाले समय में 3 आगामी एंड्रॉयड वर्ज़न प्राप्त होंगे। बता दें, सैमसंग ने पहले Galaxy S और Galaxy Note सीरीज़ को ही इस पॉलिसी के अधीन रखा था, लेकिन अब कंपनी ने एक बड़ी लिस्ट साझा की है, जिनमे 38 और स्मार्टफोन शामिल किए गए हैं। जारी की गई लिस्ट के अलावा, इस पॉलिसी में भविष्य के सभी Galaxy S, Galaxy Note, Galaxy Z और Galaxy Tab S लाइनअप के स्मार्टफोन शामिल होंगे। इसके साथ ही Galaxy A सीरीज़ के कुछ चुनिंदा डिवाइस भी तीन एंड्रॉयड वर्ज़न प्राप्त करेंगे। सैमसंग ने यह भी ऐलान किया कि Galaxy S20 लाइनअप के सभी स्मार्टफोन इस साल के अंत में Android 11 पाने वाले पहले गैलेक्सी डिवाइस होंगे।

Samsung ने अपने ब्लॉग पोस्ट में इस लिस्ट की जानकारी सार्वजनिक की है। इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान Galaxy S और Galaxy Note सीरीज़ से पर्दा उठाया और इन्हें आगामी तीन जनरेशन के एंड्रॉयड वर्ज़न दिए जाने का वादा किया। इसके अलावा, अब कंपनी ने नई लिस्ट जारी करते हुए 38 सैमसंग गैलेक्सी डिवाइस को भी आगामी आगामी वर्ज़न के लिए योग्य बना दिया है।
 

यह होंगे वह सैमसंग डिवाइस जो आगामी तीन एंड्रॉयड अपडेट्स के लिए हैं योग्य-

Samsung Galaxy S series: Samsung Galaxy S20 Ultra 5GGalaxy S20 Ultra, Galaxy S20+ 5GGalaxy S20+Galaxy S20 5GGalaxy S20 in addition to Galaxy S10 5G, Galaxy S10+Galaxy S10Galaxy S10eGalaxy S10 Lite और आगामी Galaxy S सीरीज़ डिवाइस।
    
Samsung Galaxy Note series: Samsung Galaxy Note 20 Ultra 5GGalaxy Note 20 UltraGalaxy Note 20 5GGalaxy Note 20, Galaxy Note 10+ 5G, Galaxy Note 10+, Galaxy Note 10 5G, Galaxy Note 10Galaxy Note 10 Lite और आगामी Galaxy Note सीरीज़ डिवाइस।

Samsung Galaxy foldable devices: Samsung Galaxy Z Fold 2 5G, Galaxy Z Fold 2Galaxy Z Flip 5GGalaxy Z Flip, Galaxy Fold 5G, Galaxy Fold और आगामी Galaxy Z सीरीज़ डिवाइस।

Samsung Galaxy A series: Samsung Galaxy A71 5GGalaxy A71Galaxy A51 5GGalaxy A51Galaxy A90 5G, और चुनिंदा आगामी Galaxy A सीरीज़ डिवाइस।

Samsung Galaxy tablets: Samsung Galaxy Tab S7+ 5G, Galaxy Tab S7+, Galaxy Tab S7 5G, Galaxy Tab S7Galaxy Tab S6 5GGalaxy Tab S6Galaxy Tab S6 Lite, और आगामी  Galaxy Tab S सीरीज़ डिवाइस।

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स मोबाइल कम्युनिकेशन्स बिज़नेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म टीम के हेड Janghyun Yoon का कहना है कि कंपनी उन डिवाइस में सिक्यॉर प्रोटेक्शन और दिलचस्प नए फीचर्स लाने पर काम कर रही है, जो कि लोगों के हाथों में पहले से ही मौजूद हैं।

 

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...