Skip to main content

Samsung का मेगा प्लान! भारत में 5 साल में बनाएगा 3.7 लाख करोड़ रु के स्मार्टफोन


स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) अगले 5 सालों में 3.7 लाख करोड़ रुपये के स्मार्टफोन भारत में बनाने की योजना बना रही है. सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी ने इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपनी योजना पर चर्चा की है. इस चर्चा के मुताबिक, सैमसंग प्रॉडक्शन लिंक्ड इसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत 15000 रुपये प्रति यूनिट से अधिक कीमत वाले 2.2 लाख करोड़ रुपये के स्मार्टफोन बनाएगी.

एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, 'सैमसंग अब अगले पांच वर्षों में 50 अरब डॉलर (3.7 लाख करोड़) के मोबाइल फोन बनाने की योजना बना रहा है. इसमें से 30 अरब डॉलर के स्मार्टफोन का उत्पादन पीएलआई योजना के तहत किया जाएगा.' इस बारे में सैमसंग ने क्वेरी का जवाब नहीं दिया है.


देश में बढ़ेगा सैमसंग मोबाइल का प्रोडक्शन-
सरकार को उम्मीद है कि अगले 5 साल में भारत में 11 लाख करोड़ रुपये के मोबाइल फोन्स बनाए जाएंगे. इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (ICEA) के अनुमान के मुताबिक, PLI स्कीम के तहत मोबाइल फोन कंपनियां देश में डिवाइस का प्रॉडक्शन बढ़ाकर 27.5 लाख करोड़ रुपये तक ले जाएंगी. अभी भारत में सालाना लगभग 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के मोबाइल फोन बनते हैं. इसके चलते लगभग 5—6 लाख लोगों को रोजगार मिला हुआ है. सरकार को 2025 तक इस सेक्टर में 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करने और 10 लाख करोड़ रुपये की मैन्युफैक्चरिंग रेवेन्यु क्षमता हासिल होने की उम्मीद है.

सरकार की मेक इन इंडिया पहल के तहत सैमसंग इनका निर्माण करेगा. इसने उत्तर प्रदेश में 12 करोड़ यूनिट तक की वार्षिक हैंडसेट उत्पादन क्षमता के साथ दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल फोन कारखाने की स्थापना की है. ICEA के अनुसार, भारत में अभी तक कुल मोबाइल फोन का बाजार मूल्य 2 लाख करोड़ को पार कर गया है. रिसर्च कंपनी IDC के मुताबिक, अप्रैल-जून तिमाही में भारतीय मोबाइल फोन बाजार में सैमसंग की हिस्सेदारी 24 फीसदी रही.



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें 

यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.   

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...