Skip to main content

Samsung का बड़ा तोहफा, फिर कम किए 5000mAh बैटरी वाले Galaxy A21s के दाम, जानें नया Price


सैमसंग गैलेक्सी ए21एस की कीमत में एक बार फिर कटौती हो गई है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने पिछले महीने ही Samsung Galaxy A21s के दोनों वेरियंट के दाम में कटौती की थी। लेकिन, अब एक बार फिर ग्राहकों को तोहफा देते हुए कंपनी ने हैंडसेट के दाम घटा दिए हैं। 91मोबाइल्स को फोन की कीमत में कटौती की जानकारी ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के माध्यम से प्राप्त हुई है। इसके अलावा कंपनी की ऑफिशियल साइट पर भी फोन कम दाम में सेल किया जा रहा है। आइए आगे आपको बताते हैं कि फोन की नई कीमत क्या है और इसमें क्या स्पेसिफिकेशन्स आपको मिलेंगे।

नई कीमत

सैमसंग गैलेक्सी ए21एस के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 18,499 रुपए में लॉन्च किया गया था। लेकिन, पिछले महीने कटौती के बाद से इस फोन का यह वेरिएंट 17,499 रुपए में सेल किया जा रहा था। वहीं, अब एक बार फिर दाम में कटौती के बाद डिवाइस का टॉप-एंड वेरिएंट 16,499 रुपए में सेल किया जा रहा है। इसके अलावा फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपए में सेल किया जा रहा है। इस वेरिएंट को कंपनी ने 16,999 रुपए में पेश किया था। यह फोन ब्लैक, ब्लू और व्हाट रंग में अमेजन इंडिया और Samsung India की साइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर नई कीमत के साथ खरीदा जा सकता है।

बैटरी है खास

सैमसंग काफी समय से बड़ी बैटरी वाले फोन्स को पेश कर ग्राहकों को अपनी ओर खींच रही है। कुछ ऐसा ही कंपनी ने गैलेक्सी ए21एस के साथ किया था। यूजर्स को Galaxy A21s में 15 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी मिली है। वहीं, कंपनी ने स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं।

 पावरफुल कैमरा

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Samsung Galaxy A21s क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। 

स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy A21s के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ टीएफटी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। गैलेक्सी ए21एस एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 से लैस जो सैमसंग वनयूआई पर काम करता है। इंडिया में यह फोन सैमसंग के ही एक्सनॉस 850 चिपसेट पर लॉन्च हो सकता है।

इंडिया में फोन दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है। Samsung Galaxy A21s के बेस वेरिएंट में जहां 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है वहीं दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस है। दोनों ही वेरिएंट्स में कार्ड के जरिए स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें  यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.    

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...