Skip to main content

Samsung Galaxy Note सीरीज़ की अगले साल से छुट्टी


Samsung कथित तौर पर Galaxy Note सीरीज़ को अगले साल से बंद करने पर विचार कर रही है। एक रिपोर्ट बताती है कि गैलेक्सी नोट सीरीज़ के लोकप्रिय एस पेन (या स्टाइलस) को अगले साल Samsung Galaxy S21 सीरीज़ में लाया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी नोट लाइन-अप के बजाय सैमसंग अब साल के अंत तक लॉन्च होने वाले फोल्डेबल फोन पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहती है। रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy S21 Ultra अगले साल S Pen सपोर्ट के साथ आएगा।

कोरियाई पब्लिकेशन The Elec की रिपोर्ट है कि Samsung Galaxy S21 Ultra अगले साल S pen के साथ आएगा। सैमसंग गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा के सीरीज़ के सबसे प्रीमियम मॉडल होने की उम्मीद की जा रही है। इस सीरीज़ में Samsung Galaxy S21 और Samsung Galaxy S21+ शामिल होंगे। गैलेक्सी एस-सीरीज़ में एस पेन के कथित जोड़ के साथ, सैमसंग इसे गैलेक्सी नोट सीरीज़ के लिए एक्सक्लूसिव रखने की परंपरा को तोड़ सकती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले साल गैलेक्सी एस21 का कोडनेम 'Unbound' है और यह मॉडल M1, N2 और O3 हैं। टॉप-एंड मॉडल, जो Samsung Galaxy S21 Ultra होने की अफवाह है, का मॉडल नंबर 'O3' हो सकता है। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एस21 रेंज 3डी टाइम ऑफ फ्लाइट (ToF) सेंसर के साथ नहीं आएगी।

अपने स्रोतों का हवाला देते हुए, रिपोर्ट में कहा गया है कि Galaxy Z Fold 3 के लॉन्च के संकेत 2021 की दूसरी छमाही में मजबूत हैं, हालांकि गैलेक्सी नोट 21 सीरीज़ के लॉन्च के लिए कोई संकेत नहीं है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अगले साल गैलेक्सी नोट सीरीज़ का लॉन्च कंपनी की फोल्डेबल फोन के लाइनअप की कुल सेल के उपर निर्भर करता है।

सैमसंग अपनी गैलेक्सी नोट लाइन-अप को समाप्त करके अपने स्मार्टफोन मार्केट शेयर को कम नहीं करना चाहेगी, हालांकि Galaxy Z Fold 2 की बिक्री पर विचार करने के बाद इसे लेकर एक पक्का निर्णय होने की उम्मीद है, जिसके अगले महीने से बिक्री पर जाने की उम्मीद है। जाहिर है, यदि इस साल चीजें सैमसंग के लिए सही हो जाती हैं और गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 2 की बिक्री उम्मीद के बराबर होती है, तो कंपनी कथित तौर पर गैलेक्सी एस21 लाइन-अप में एस पेन के साथ जोड़ कर गैलेक्सी नोट सीरीज़ को पूरी तरह से खत्म करने पर विचार कर सकती है।


 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...