Skip to main content

Samsung Independence day Offer: सस्ती कीमत में स्मार्टफोन, टीवी समेत इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट खरीदने का मौका



कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड Samsung ने Samsung Independence Day ऑफर का ऐलान किया है। इसमें कंपनी के टीवी, फ्रिज, स्मार्ट अवन, वॉशिंग मशीन और एयर कंडीशनर की खरीदारी पर कई तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं। इसमें चुनिंदा प्रोडक्ट की खरीद पर 15% तक कैशबैक और 990 रुपए की शुरूआती किस्तें शामिल हैं। इन ऑफर का फायदा ग्राहक 31 अगस्त 2020 तक उठा सकेंगे।

Samsung Independence Day ऑफर में QLED 8K टीवी खरीदने पर एक Galaxy S20+ स्मार्टफोन मिलेगा, जिसकी कीमत 77,999 रुपए है। इसके साथ ही, ग्राहक को 10 साल की नो स्क्रीन बर्न-इन वारंटी और चुनिंदा QLED टीवी मॉडलों के पैनल पर 3 साल की वारंटी भी मिलेगी। Samsung स्मार्ट टीवी खरीदने वाले ग्राहकों को 9000 रुपए तक का कैशबैक मिलेगा और 43-इंच  और उससे बड़े स्क्रीन साइज के मॉडल पर एक मासिक किस्त की छूट के अलावा 990 रुपए से शुरू होने वाली आसान EMI की सुविधा दी जाएगी। साथ ही टीवी खरीद पर G5 का एक माह का मुफ्त सब्सक्रिप्शन और G5 प्रीमियम पैक पर 30 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

Samsung के SpaceMax Family Hub Refigerator खरीदने पर 37,999 रुपए का Galaxy Note 10 Lite मिलेगा। साथ ही Samsung के रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीनों की खरीद पर 15% तक कैशबैक हासिल किया जा सकेगा और 300 लीटर या उससे अधिक स्टोरेज वाले रेफ्रिजरेटर पर एक मासिक किस्त की छूट के साथ 990 रुपए से शुरू होने वाली आसान EMI की सुविधा भी मिलेगी।

रेफ्रिजरेटर के डिजिटल इंवर्टर कम्प्रेसर 10 साल की वारंटी के साथ आएंगे, जबकि वॉशिंग मशीन में मोटर पर 12 साल की और पूरी मशीन पर 30 साल की वारंटी मिलेगी। यह ऑफर प्रीमियम रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन के लिए होंगे। सैमसंग एयर कंडीशनर की खरीद पर 990 रुपए से शुरू होने वाली आसान EMI की सुविधा मिलेगी। Samsung का विंड-फ्री एयर कंडीशनर पर 15% तक का कैशबैक मिलेगा। इसके अतिरिक्त कंडेंसर और पीसीबी कंट्रोलर पर 5 साल की वारंटी, चुनिंदा एयरकंडीशनर मॉडलों में फ्री इंस्टॉलेशन और फ्री गैस रिचार्ज के साथ डिजिटल इनवर्टर कम्प्रेसर पर 10 साल की वारंटी जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। 28 लीटर क्षमता से अधिक वाले कनेक्शन स्मार्ट अवन के चुनिंदा मॉडलों की खरीद पर एक मुफ्त बोरोसिल किट और मैग्नेट्रोन पर 5 साल की वारंटी के साथ सेरामिक एनामेल कैविटी पर 10 साल की वारंटी मिलेगी।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...