Skip to main content

बदलने वाला है आपके मोबाइल SIM कनेक्शन से जुड़ा ये बड़ा नियम, जानिए इसके बारे में सब कुछ


प्रीपेड मोबाइल (Prepaid mobile) को पोस्टपेड में (postpaid connections) बदलना आसान होने वाला है. मोबाइल ग्राहकों को अब प्रीपेड सिम कार्ड (SIM card) को पोस्टपेड में बदलने के लिए दोबारा वेरिफिकेशन (verification) नहीं कराना होगा. इसके लिए अब सिर्फ एक OTP से ग्राहकों का काम आसान हो जाएगा. बताया गया कि अब एक ओटीपी से ही ग्राहकों का पोस्टपेड कनेक्शन शुरू हो जाएगा.

दूरसंचार विभाग जल्द ही इसके लिए गाइडलाइन जारी कर सकता है. बताया गया कि पोस्टपेड में बदलने के लिए ग्राहकों को दोबारा आवेदन फॉर्म नहीं भरने की ज़रूरत नहीं होगी. यानी कि ग्राहकों को री-वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा और ग्राहक के मोबाइल पर ओटीपी से ही वेरिफिकेशन हो जाएगा. इसके अलावा बिलिंग के लिए ग्राहक अपना एड्रेस प्रूफ कंपनी की वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं.

दूरसंचार विभाग ने ग्राहक वेरिफिकेशन की नई गाइडलाइंस तैयार कर ली है और एक से दो हफ्ते में इसे जारी किया जा सकता है. जानकारी के लिए बता दें कि देश में 90 करोड़ से ज्यादा प्रीपेड मोबाइल उपभोक्ता हैं. पता चला है कि इससे जम्मू-कश्मीर जाने वाले ग्राहकों को भी होगा फायदा, क्योंकि जम्मू-कश्मीर में किसी और राज्य का प्रीपेड सिम काम नहीं करता है.



 

Comments

Popular posts from this blog

Thomson ने तीन नई वॉशिंग मशीन भारत में की लॉन्च, बजट रेंज में है कीमत

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Thomson ने भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए 6.5 किलोग्राम, 7.5 किलोग्राम और 10.5 किलोग्राम क्षमता वाली तीन नई वॉशिंग मशीन लॉन्च की हैं। इनमें पहली दो टॉप-लोड मॉडल है, जबकि तीसरी फ्रंट-लोड मॉडल है। खास बात यह है कि तीनों वॉशिंग मशीन को भारतीय यूजर्स के हिसाब से तैयार किया गया है और इन्हें 5-स्टार की रेटिंग मिली है। तो आइए जानते हैं Thomson की नई वॉशिंग मशीन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से... Thomson की नई वॉशिंग मशीन की कीमत कंपनी ने नई वॉशिंग मशीन के 6.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 11,499 रुपए और 7.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 12,999 रुपए रखी है। वहीं, इसके 10.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 22,999 रुपए है। ग्राहकों को तीनों वॉशिंग मशीन पर 2 साल की वारंटी के साथ इनकी मोटर पर 5 साल की वारंटी मिलेगी। वहीं, तीनों वॉशिंग मशीन की बिक्री 1 सितंबर से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। Thomson की टॉप-लोड वाली वॉशिंग मशीन के फीचर्स Thomson की 6.5 किलोग्राम और 7.5 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन में सिक्स एक्शन Pulsator वॉश फीचर दिया गया है, जिस...

Google Pixel 4a का डिज़ाइन हुआ लीक, कंपनी के स्टोर पर दिखाई दिया रेंडर

Google Pixel 4a का रेंडर गूगल कनाडा स्टोर पर कुछ समय के लिए लिस्ट किया गया था, जिसमें आगामी स्मार्टफोन के डिज़ाइन की जानकारी का खुलासा हुआ है। गूगल पिक्सल 4ए स्मार्टफोन मई में I/O डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में लॉन्च होना था, लेकिन COVID-19 महामारी के चलते यह लॉन्च इवेंट रद्द कर दिया गया। तब से पिक्सल 4ए कई लीक्स में सामने आ चुका है, लेकिन गूगल ने फिलहाल इसके आधिकारिक लॉन्च के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, ऑनलाइन स्टोर के जरिए सामने आए इस लेटेस्ट रेंडर से मालूम चलता है कि गूगल ने अभी Pixel 4A सीरीज़ की आस छोड़ी नहीं है, भविष्य में शायद इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। Google Canada Store  वेबसाइट पर  Pixel 4a  का रेंडर गलती से Nest Wi-Fi carousel बैनर के साथ लिस्ट कर दिया गया था। हालांकि, यह लिस्टिंग बेहद ही कम समय के लिए लाइव हुई थी, लेकिन  Verge  की नज़र इस लिस्टिंग पर पड़ ही गई। लिस्ट हुए रेंडर की बात करें, तो पिक्सल 4ए स्मार्टफोन में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन फ्रंट पैनल पर दिया गया था, कैमरा कटआउट स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर स्थित था। वहीं, पिक्...