Skip to main content

मिनटों में 'Sold Out' हुआ Motorola का 4 कैमरे वाला ये स्मार्टफोन, 5000mAh की बैटरी से है लैस


मोटोरोला (Motorola) के वन फ्यूजन प्लस (Motorola One Fusion Plus) को आज (30 अगस्त) सेल में उपलब्द कराया गया था. सेल फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे शुरू हुई और कुछ ही मिनट में ये पूरा बिक गया. फ्लिपकार्ट पर सेल का पेज खोलने पर 'Sold Out' का ऑप्शन दिख रहा है, जिसका मतलब साफ है कि फोन कि पॉपुलैरिटी इतनी है कि कुछ मिनट में इसकी पूरी युनिट बिक गई.  फोन में 5000mAh बैटरी जैसा दमदार फीचर मौजूद है. इस फोन की शुरुआती कीमत 17,499 रुपये है, जो कि इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है.

मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस के फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजोलूशन 1080x2340 पिक्सल है. ग्राहक इस स्मार्टफोन दो कलर वेरिएंट ट्विलाइट ब्लू और मूनलाइट व्हाइट में खरीद सकते हैं.

स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 730 G प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है. ये फोन ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ आता है, जिसे 2.2 GHz पर देखा गया है, जिसमें एड्रेनो 618 जीपीयू है. ये स्मार्टफोन स्टॉक एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.

फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप
कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिला है. इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है. साथ ही सेल्फी के लिए मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है. पावर के लिए इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी है, जो कि टर्बो पावर चार्जिंग के साथ आती है.





 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...