Skip to main content

ट्रंप के Tiktok बैन के आदेश को मिलेगी चुनौती, ByteDance कंपनी दाखिल करेगी मुकदमा


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के Tiktok बैन के आदेश को चुनौती दी जा सकती है। Tiktok की ओनर कंपनी ByteDance ने शनिवार को कहा कि शार्ट वीडियो मेकिंग ऐप Tiktok के वित्तीय लेनदेन पर रोक लगाने संबंधी ट्रंप के कार्यकारी आदेश को कोर्ट में चुनौती दी जाएगी। Tiktok की तरफ से दलील दी गई कि उसकी तरफ से पिछले एक साल से अमेरिकी प्रशासन से बातचीत करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन सरकार की तरफ से इस मामले में कोई सकरात्मक कदम नही उठाया गया है। सरकार लगातार उसके फैक्ट्स पर ध्यान नही दे रही है। 

24 अगस्त को दाखिल हो सकता है मुकदमा 

Tiktok की ओनर कंपनी ByteDance ने रविवार को एक अलग बयान में कहा कि उसकी तरफ से ऑफिशियल तौर पर ट्रंप प्रशासन के खिलाफ 24 अगस्त को मुकदमा दाखिल किया जाएगा। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 14 अगस्त को एक एक्जीक्यूटिव आर्डर पारिक करके ByteDance के वित्तीय लेनदेन पर रोक लगाने का काम किया था। साथ ही कंपनी को अगले 90 दिनों में अमेरिका से अपना कारोबार समेट की सलाह दी थी। इन 90 दिनों में Tiktok के पास अपने अमेरिकी ऑपरेशन्स को बेचने का वक्त था। हालांकि Tiktok को खरीदने के लिए कई दिग्गज टेक कंपनियां आगे आई है। Tiktok खरीदारी में सबसे आगे MicroSoft, Twitter और Oracle का नाम सामने आ रहा है। लेकिन किसी भी कंपनी के साथ Tiktok की डील फाइनल नही हो सकी है। 

Tiktok बैन के भारतीय आदेश को चुनौती नही 

अमेरिका से पहले भारत में Tiktok समेत 59 चीनी ऐप्स को बंद कर दिया था। लेकिन फिलहाल Tiktok की तरफ से भारत सरकार के फैसले को कानूनी चुनौती नही देने का ऐलान किया था. Tiktok ने भारत सरकार के साथ बातचीत के साथ मामले को सुलझाने की बात कही थी। Tiktok के भारतीय ऑपरेशन्स की बिक्री की भी बातचीत चल रही है। 


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.    

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...