Skip to main content

देसी Tiktok ऐप Mitron का बड़ा कमाल, चंद माह में मिली इतने करोड़ की फंडिंग


देसी शार्ट वीडियो मेकिंग ऐप Mitron को tiktok के टक्कर में लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग के बाद से Mitron ऐप सुर्खियों में रहा। हालांकि लॉन्चिंग के बाद एक बार फिर Mitron ऐप चर्चा में है, जिसकी वजह ऐप को मिलने वाली बड़ी फंडिंग है। दरअसल देसी वीडियो मेंकिंग ऐप Mitron को 5 ट्रिलियन डॉलर यानी 37.3 करोड़ रुपए की बड़ी फंडिंग हासिल हुई है। यह फंडिंग Nexus Venture Partners की तरफ से ऑफर की गई है। Mitron ऐप में निवेश की दौड़ में मौजूदा निवेशक 3One4 capital और अरुण तडंकी का प्राइवेट सिंडिकेट LetsVenture शामिल है। 

Mitron ऐप को मिले 3.30 करोड़ डाउनलोड्स 

Mitron ऐप के Google Play Store पर करीब 3.30 करोड़ डाउनलोड्स हैं। Mitron ऐप को प्रतिमाह 900 करोड़ व्यूज हासिल हो रहे हैं। Mitron ऐप भारतीयों के बीच पॉप्युलर च्वाइस बनकर उभरा है। Mitron App को अप्रैल 2020 में लॉन्च किया गया था। Mitron App की स्थापना आईआईटी रुड़की के पूर्व छात्र शिवांक अग्रवाल और विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के पूर्व छात्र अनीश खंडेलवाल ने की है। ये दोनों कम्प्यूटर साइंस इंजीनियर हैं और पहले Make My Trip में साथ में काम करते थे। बता दें कि Mitron एक शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप है, जो यूजर्स को मनोरंजक शॉर्ट वीडियो बनाने और उसके एडिटिंग और शेयरिंग की सुविधा उपलब्ध कराता है। Mitron ऐप पर कई तरह के फिल्टर मौजूद है, जिनका इस्तेमाल करके यूजर्स क्रिएटिव वीडियो बना सकते हैं। 

फंडिंग का कहां होगा इस्तेमाल

कंपनी के मुताबिक फंडिंग का इस्तेमाल यूज़र एंगेजमेंट बढ़ाने में किया जाएगा। साथ ही कंपनी नई जॉब निकालेगी। इसके अलावा कंपनी ऐप में कुछ नए फीचर्स जोड़कर यूजर्स को ऐप का बेहतरीन एक्सपीरियंस कराने की कोशिश करेगी। Mitron ऐप पर कंटेंट क्रिएशन बढ़ाने पर भी कंपनी का जोर रहेगा। Mitron के संस्थापक और CEO शिवांक अग्रवाल ने कहा कि नई फंडिंग मिलने को लेकर हम काफी खुश हैं।  


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें 

यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.  

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...