Skip to main content

चीनी कंपनी की वीडियो-शेयरिंग ऐप TikTok को खरीदने की तैयारी में Twitter

माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के बाद अब ट्विटर इंक (Twitter Inc) चीन के स्वामित्व वाली वीडियो-शेयरिंग ऐप TikTok को खरीदने की योजना बना रही है. इस बात की जानकारी अमेरिकी शेयर बाज़ार Dow Jones की रिपोर्ट से मिली है, जिसमें कहा जा रहा है कि ट्विटर ने टिकटॉक के साथ इस डील को लेकर शुरुआती बातचीत की है. जानकारी के लिए बता दें कि चीनी कंपनी की ऐप टिकटॉक के भारत में बैन होने के बाद अमेरिका ने भी इसपर प्रतिबंध लगा दिया है.

रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है कि ट्विटर डील में टिकटॉक के अमेरिकी परिचालन शामिल होंगे या नहीं. हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ट्विटर और फेसबुक इंक पर आरोप लगाया है कि ये उन्हें गलत तरीके से सेंसर कर रहे हैं.

कहा जा रहा है कि ट्विटर के लिए ये डील इतनी आसान नहीं होगी, क्योंकि इसके लिए ट्विटर एक छोटी कंपनी है. चर्चा से परिचित लोगों ने डॉव जोन्स से कहा कि 29 बिलियन डॉलर की कंपनी ट्विटर को ये डील क्रैक करने के लिए दूसरे निवेशकों का सहारा लेना पड़ सकता है. जानकारी के लिए बता दें कि ट्विटर के सीईओ जैक डोरसी पहले भी शॉर्ट वीडियो ऐप ‘Vine App’ पेश कर चुके हैं, जिसे चार साल बाद ही 2016 में बंद करना पड़ा था.


माइक्रोसॉफ्ट भी खरीद सकती है TikTok
पिछले कुछ समय से माइक्रोसॉफ्ट-टिकटॉक डील को लेकर लगातार ताजा जानकारी सामने आ रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट टिकटॉक के पूरे ग्लोबल बिज़नेस को खरीदने की कोशिश में लगी है. टिकटॉक इंडिया बिजनस की वैल्यू 10 अरब डॉलर के करीब मानी जा रही है.

पिछले रविवार को इस डील को लेकर माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से बयान जारी किया गया था. इस बयान में कहा गया था कि वह टिकटॉक की पैरंट कंपनी ByteDance के साथ इसके अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड बिज़नेस को खरीदने को लेकर बातचीत कर रही है.

Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.
 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...