Skip to main content

Tiktok बैन के बाद अमेरिका ने चीन को दिया एक और बड़ा झटका, जानिए पूरा मामला


अमेरिका ने Tiktok बैन के बाद चीन को एक और बड़ा झटका दिया है। अमेरिका ने चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Huawei के अस्थायी सामान्य लाइसेंस को रद्द कर दिया है। अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने एक ई-मेल से लाइसेंस के रद होने की जानकारी दी। मेल में कहा गया है कि यह लाइसेंस Huawei डिवाइस यूजर और टेलीकम्यूनिकेशन प्रोवाइड के लिए अस्थायी मौका था कि वो समय रहते नई डिवाइस और नए प्रोवाइडर का चुनाव कर सकते थे।  

Huawei के पुराने स्मार्टफोन में अपडेट मिलना हो जाएगा बंद 

बता दें कि इस लाइसेंस से Huawei अमेरिका में Google के साथ मिलकर स्मार्टफोन के मेंटिनेंस का काम करती थी। हालांकि लाइसेंस के रद्द होने के बाद Huawei स्मार्टफोन का मेंटिनेंस बंद हो जाएगा। साथ ही Huawei के पुराने स्मार्टफोन में अपडेट मिलना मुश्किल हो जाएगा। मामले में Huawei प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी पूरी स्थिति का आकलन कर रही है। The Washington Post के मुताबिक लाइसेंस रद होने से ग्रामीण दूरसंचार कंपनियों और अमेरिका में हुवावे फोन यूजर्स को परेशानी उठाना पड़ सकता है। साथ ही कुछ वायरलेस नेटवर्क में दिक्कत आ सकती है। इसके अलावा लाइसेंस रद्द होने से सॉफ्टवेयर अपडेट नही होगा।अमेरिका ने पिछले साल एक अस्थायी लाइसेंस जारी किया था,  जो google को मौजूदा Huawei एंड्राइड डिवाइस OS को सपोर्ट और अपडेट देता था। ट्रेड बैन होने से फ्यूचर प्रोडक्ट के डेवलपमेंट पर असर देखा जाएगा।

Huawei नए सॉफ्टवेयर पर कर रही काम 

Huawei अपने ऑपरेटिंग सिस्टम HarnonyOS पर काम कर रही है। लेकिन यह अभी हकीकत से दूर है।  Huawei ने स्वीकार किया है कि अमेरिकी बैन से उसकी कंपनी पर बुरा असर पड़ रहा है. खासतौर पर Google के कोर एंड्राइड सॉफ्टवेयर, Play Store और पॉप्युलर ऐप जैसै search, Map की गैरमौजूदगी में कंपनी को नुकसान उठाना पड़ रहा है। वही ब्रिटेन की सरकार ने पिछले महीने अगले साल से 5G के लिए नए Huawei किट की खरीद पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी और कहा कि 2027 के अंत तक चीनी दूरसंचार दिग्गज के उपकरण 5G नेटवर्क से पूरी तरह से हटा दिए जाएंगे।



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें 

यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...