Skip to main content

TikTok डाउनलोड करने के लिए आपको भी आया है ये मैसेज तो रहें सावधान, हो सकती है मुश्किल



शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप टिकटॉक (TikTok) भारत में बैन हो चुकी है. सरकार ने इस चीनी ऐप को बैन तो कर दिया है, लेकिन लोगों को धोखा देने के लिए इसके अलग-अलग वर्जन को लेकर मैसेजे़स आ रहे हैं. दरअसल कई लोगों को एक संदिग्ध एसएमएस मिला है, जिसमें लिखा है कि टिकटॉक भारत में वापस आ गया है. इस एसएमएस में TikTok Pro नाम की apk फाइल का लिंक है. ऐसे में टिकटॉक को चाहने वाले कई लोग अब फोन में इसे डाउनलोड कर ले रहे हैं. हालांकि ऐसा करना आपके फोन और निजी डेटा के लिए खतरनाक हो सकता है.

इस मैसेज में लिखा है, ‘TikTok इंडिया में वापस आ गया है. नए फीचर्स के साथ अब फिर से क्रिएटिव वीडियो बनाया जा सकता है. नीचे दी गई लिंक से डाउनलोड करें नया (TikTok v1)’. इस मैसेज के साथ एक लिंक भी दिया गया है, जो कि Apk फाइल का है. इस लिंक पर क्लिक करने पर Apk ऐप्स का स्टोर खुल जाता है, जहां से यूज़र इसे असली टिकटॉक समझकर डाउनलोड कर रहे हैं.

ज़्यादातर मामलों में ऐसे लिंक खोलने पर फोन unknown ऐप को इंस्टॉल करने की परमिशन मांगता है. इसके बाद जब यूज़र Setting में जाकर परमिशन ON कर देता है तो उसे इंस्टॉल करने का ऑप्शन मिल जाता है और ऐप आसानी से फोन में काम करने लगती है.

फोन के लिए खतरा होती हैं Apk फाइल्स
जो लोग apk फाइल डाउनलोड करके ऐप चला रहे हैं उन्हें नहीं पता होगा कि वह कितने बड़े खतरे को बुलावा दे रहे हैं. सबसे पहले बता दें कि जब भी कोई फाइल ऑफिशियली मौजूद नहीं होती है और आप उसकी apk फाइल इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप ये पता नहीं लगा पाते कि उसमें क्या मॉडिफिकेशंस किए गए हैं. यानी कि साफ है कि इससे आपके फोन में आसानी से मैलवेयर, स्पाईवेयर घुस सकते हैं, जिसके बाद आपका प्राइवेट डेटा apk फाइल डेवलपर के पास ट्रांसफर हो सकता है.

इतना ही नहीं आपने ये भी ध्यान दिया होगा कि जब भी हम कोई नई ऐप डाउनलोड करते हैं तो ऐप आपसे कई चीजों की परमिशन मांगता है, जिसमें camera, audio, gallery, contacts, location जैसे ऑप्शन आते हैं. तो अगर आप इन परमिशन को Allow कर देते हैं तो डेवलपर को पता चल जाता है कि आप कहां जा रहे हैं, किससे बात कर रहे हैं. यानी कि डेवलपर फोन का पूरा एक्सेस चला जाता है.





 

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...