Skip to main content

Twitter का बड़ा फैसला, कॉपी-पेस्ट ट्वीट पर लगाएगा लगाम


माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने एक बड़ा फैसला लिया है जिससे तमाम पार्टी और संस्थाओं के लिए काम करने वाले आईटी सेल की मुसीबत बढ़ गई है। Twitter ने ऐसे ट्वीट को छिपाने (Hide) का फैसला लिया है जो कि कॉपी-पेस्ट होगा यानी यदि आप किसी के ट्वीट को कॉपी करके पेस्ट कर रहे हैं या फिर एक ही ट्वीट को कई लोग ट्वीट कर रहे हैं तो ऐसे ट्वीट लोगों की टाइमलाइन से हाइड कर दिए जाएंगे।
Twitter ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है और बकायदा इसे समझाया भी है। ट्विटर ने कहा है कि पिछले कुछ सालों में उसके प्लेटफॉर्म पर कॉपी-पेस्ट ‘copypasta’ वाले ट्वीट की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। एक ही ट्वीट को कई लोग कॉपी करके ट्वीट कर रहे हैं। 
ऐसे में हमने ऐसे ट्वीट की विजिबलिटी को कम करने का फैसला किया है। ट्विटर ने अपनी नई पॉलिसी में copypasta ट्वीट को भी शामिल किया है। बता दें कि ऑनलाइन दुनिया में डुप्लिटकेट कंटेंट के लिए copypasta का इस्तेमाल किया जाता है।  

Twitter ने इसे लेकर मोबाइल एप में एक फीचर भी जारी किया है जहां से आप अपने ट्वीट को कॉपी करने का विकल्प बंद कर सकते हैं। वहीं कंपनी ने हाल ही में ‘Retweet with quote’ फीचर भी जारी किया है।

Copypasta ट्वीट का इस्तेमाल सबसे ज्यादा स्पैमिंग और किसी कैंपेन के लिए होता है। अक्सर आपने देखा होगा कि हजारों अकाउंट से एक ही जैसे ट्वीट किए जाते हैं। ये सब ट्रेंडिंग और किसी खास व्यक्ति या संस्था को निशाने पर लेने के लिए होता है। इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल राजनीतिक प्रोपेगैंडा फैलाने के लिए होता है।

copypasta ट्वीट का एक नुकसान यह भी है कि यदि किसी की ऑरिजनल कंटेंट भी उसका नहीं रह जाता है। लोग कॉपी करके अपने नाम के साथ ट्वीट कर देते हैं। ऐसे में असली कंटेंट क्रिएटर को कम और कॉपी-पेस्ट करने वाले को अधिक फायदा हो जाता है।


 

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...