Skip to main content

ट्राई के नोटिस से Vodafone-Idea की बढ़ी मुसीबतें, बंद हो सकता है ये पॉप्युलर रिचार्ज प्लान


टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी (TRAI) ने टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea को नोटिस जारी किया है। ट्राई की तरफ से vodafone idea को रेग्यूलेटरी नियमों में उल्लंघन के चलते नोटिस जारी करके पूछा गया है कि आखिर क्यों न उसके RedX tariff plan को बंद कर दिया जाए। Vodafone Idea को ट्राई के नोटिस का 31 अगस्त तक जबाव दाखिल करना होगा। 

क्या है मामला 

दरअसल Vodafone Idea ने अपने RedX टैरिफ प्लान में तेज इंटरनेट स्पीड देने का दावा किया गया है, जिसे ट्राई ने ग्राहकों को गुमहराह करने वाला करार झूठा वादा करार दिया है। ट्राई के मुताबिक RedX tariff plan में पारदर्शिता का अभाव है। ट्राई की तरफ से वोडाफोन-आइडिया को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि कंपनी की तरफ से ग्राहकों को तेज डाटा के लिए प्राथमिकता के आधार पर तेज 4G नेटवर्क उपलब्ध कराने का दावा रेग्यूलेटरी फ्रेमवर्क के खिलाफ है। ऐसे में कंपनी का RedX tariff ऑफर टेलीकॉम टैरिफ ऑर्डर 1999 का उल्लंघन करता है। ट्राई की तरफ से कहा गया कि RedX टैरिफ ऑफर यूजर्स के हितों की सुरक्षा से संबंधित टेलीकॉम टैरिफ ऑर्डर की धाराओं पर खरा नही उतरता है। साथ हीलाइसेंस समझौते की शर्तों का भी उल्लंघन करता है।

बता दें कि ट्राई पिछले कई हफ्तों से Vodafone Idea के RedX टैरिफ प्लान और Bharti Airtel के प्लेटिनम ऑफर की जांच कर रहा है। ट्राई ने अपनी जांच में दोनों टेलीकॉम प्रोवाइडर से जवाब मांगा था। मामले में Vodafone ने अपने Redx टैरिफ रिचार्ज प्लान को सही ठहराया था। हालांकि Bharti Airtel ने इसी तरह के एक मामले में अपने प्लैटिनम ऑफर में संशोधन का ऐलान किया था, जिसके बाद ट्राई की तरफ से Bharti Airtel को कारण बताओ नोटिस नही जारी किया गया है और Bharti Airtel के खिलाफ जारी जांच को आगे नही बढ़ाया गया है। 


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें  

यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.     

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...