Skip to main content

चीनी ऐप WeChat बैन का Apple को उठाना होगा भारी नुकसान, इतनी कम हो जाएगी iPhone शिपमेंट


चीनी ऐप WeChat के बैन का नुकसान स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Apple को उठाना पड़ सकता है। एक अनुमान के मुताबिक अगर WeChat ऐप को ग्लोबली App Store से हटाया जाता है, तो उस स्थिति में iPhone की शिपमेंट में सालाना तौर पर 25 से 30 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसका खुलासा रिसर्च एनालिस्ट Ming-Chi Kuo की रिपोर्ट से हुआ है।

चीन से हार्डवेयर सप्लाई पर पड़ सकता है असर  

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 6 अगस्त को एक एक्जीक्यूटिव आर्डर पर हस्ताक्षर करते हुए मैसेजिंग ऐप Wechat की ओनर कंपनी Tencent के अमेरिाक में होने वाले लेनदेन पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश अगले 45 दिनों में प्रभावी हो जाएगा। चीनी एंड्राइड के साथ ही iPhone ओनर Wechat का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। ऐसे में Wechat ऐप के बैन और उसे App store से हटाने का नुकसान Apple कंपनी को उठाना पड़ सकता है। Apple एनालिस्ट Ming-Chi-Kuo ने दलील दी है कि Wechat के वर्ल्ड वाइड बैन Apple के कारोबार को भारी नुकसान पहुचाएगा, क्योंकि चीन का मार्केट साइज काफी बड़ा है। हाालांकि Apple का नुकसान इस बात पर भी तय करेगा कि Apple की तरफ से App Store से WeChat ऐप को वर्ल्ड वाइड हटाया जाता है या फिर केवल अमेरिकी मार्केट में App store से Wechat ऐप को हटाया जाएगा। Kou ने चिंता जताई है कि अगर App store से Wechat ऐप को हटाया भी जाता है, तो इसका असर चीन से सप्लाई होने वाले Apple हार्डवेयर पर पड़ेगा। ऐसे में iPhone का प्रोडक्शन कम हो सकता है। 

Wechat ऐप का चीन बड़ा मार्केट 

बता दें कि Wechat ऐप चीनी नागरिकों के लिए रोजाना की जरूरत बन गया है। चीनी Wechat का इस्तेमाल न सिर्फ मैसेजिंग के लिए करते हैं, बल्कि पेमेंट, ई-कॉमर्स, सोशल नेटवर्किंग, न्यूज रीडिंग जैसे कामों के लिए Wechat ऐप का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में रिसर्च के मुताबिक Wechat ऐप बैन होने से iPhone के शिपमेंट में 25 से 30 फीसदी गिरावट के साथ ही AirPods, iPad, Apple Watch और Mac की शिपमेंट में 15 से 25 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.

 

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...