Skip to main content

WhatsApp Web के लिए आया ‘Messenger Rooms’, एक साथ ऐसे करें 50 लोगों को Video Call



सोशल मीडिया नेटवर्किंग कंपनी फेसबुक इंक (Facebook Inc.) यूज़र्स के लिए अपने प्लेटफॉर्म पर आए दिन नए-नए फीचर लॉन्च करती रहती है. इसी बीच अब कंपनी ने वॉट्सऐप वेब (Whatsapp web) पर फेसबुक मैसेंजर रूम्स (Facebook Messenger rooms) फीचर लॉन्च किया है. इस फीचर के ज़रिए यूज़र्स वॉट्सऐप पर अब एक साथ 50 वीडियो कॉल कर सकेंगे. अच्छी बात ये है कि इसके लिए कोई लिमिट नहीं तय की गई है, यानी कि यूज़र्स जितनी देर चाहें उतनी देर वीडियो कॉल कर सकते हैं.

हालांकि, ये फीचर अभी सिर्फ Whatsapp वेब पर लॉन्च हुआ है, यानी इसका इस्तेमाल अभी सिर्फ डेस्कटॉप और लैपटॉप पर ही किया जा सकेगा. स्मार्टफोन पर ये फीचर कब लॉन्च होगा, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है. रूम्स फीचर को कुछ महीने पहले ही Facebook Messenger पर ग्रुप वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए लॉन्च किया गया था.


ऐसे करें इस फीचर का इस्तेमाल
>>Messenger Rooms फीचर का इस्तेमाल करने के लिए Whatsapp web का लेटेस्ट वर्जन होना चाहिए.

>>रूम्स क्रिएट करने के लिए सबसे पहले Whatsapp ओपन करें और स्क्रीन से सबसे ऊपर बाईं तरफ दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक करें.

>>ऐसा करते ही एक नई विंडो खुलेगी और आप सीधे इस फीचर पे जा सकेंगे.

>>नीचे दिए गए ‘Create a Room’ ऑप्शन पर जाएं और continue in messenger पर क्लिक करें. इसके बाद आप आसानी से वीडियो कॉल कर सकेंगे.

लॉन्च हुआ 'Search the Web' फीचर
वॉट्सऐप ने अपने यूज़र्स के लिए ऐसा फीचर पेश किया है, जिससे अब फर्जी खबरों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी. वॉट्सऐप ने नया ‘सर्च द वेब’ फीचर लॉन्च किया है, जो खासतौर पर फेक न्यूज़ को रोकने के लिए है. वॉट्सऐप के ब्लॉग के मुताबिक ‘Search the Web’ नाम के फीचर से वेब 

आप उस मैसेज के साथ दिए मैग्नीफाइंग ग्लास (सर्च बटन) आइकन पर क्लिक कर सकते हैं, जिसके बाद आपको अपने फोन के डिफॉल्ट ब्राउज़र पर रिडायरेक्ट किया जाएगा, जहां मैसेज अपलोड हो जाएगा. इससे यूज़र भेजे गए मैसेज को सीधे वॉट्सऐप से वेब पर सर्च कर सकेंगे और ये चेक कर सकेंगे कि भेजा गया मैसेज फेक तो नहीं.



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...