Skip to main content

WhatsApp ने लॉन्च किया कमाल का फीचर, चुटकियों में पकड़ी जाएंगी फर्जी खबरें



फर्जी खबरों को अपने प्लेटफॉर्म पर लिए व्हाट्सएप (WhatsApp) लगातार काम कर रहा है। फेक न्यूज को रोकने के लिए व्हाट्सएप ने पहले फॉरवर्डिंग को सीमित किया, उसके बाद उसे लेबल करना शुरू किया यानी यदि किसी मैसेज को बार-बार फॉरवर्ड किया जा रहा है तो उसमें दो एरो के निशान आएंगे।
WhatsApp ने अब फेक न्यूज को रोकने के लिए एक नया टूल पेश किया है जिसका नाम सर्च टूल है। इस फीचर के लिए व्हाट्सएप ने गूगल से साझेदारी की है। व्हाट्सएप के इस नए फीचर की जानकारी कंपनी ने अपने ब्लॉग में दी है।
अब सवाल यह है कि यह फीचर काम कैसे करेगा। चलिए इसे एक उदाहरण से समझते हैं। मान लीजिए कि आपके पास लिंक के साथ कोई खबर आती है तो उस लिंक के राइट साइड ही में आपको एक सर्च आइकन वाला बटन दिखेगा जिस पर क्लिक करते ही गूगल खुलेगा और आपको उस खबर से संबंधित कई सारे लिंक्स मिल जाएंगे।  ऐसे में आपको सिर्फ एक क्लिक पर पता चल जाएगा कि वह खबर फर्जी है या नहीं। यदि व्हाट्सएप की टीम ने उस खबर को पहले फैक्ट चेक किया होगा तो उसका लिंक भी आपको मिल जाएगा।

व्हाट्सएप का यह फीचर ब्राजील, इटली, आयरलैंड, मैक्सिको, स्पैन, ब्रिटेन और अमेरिका में लाइव हो गया है। भारत में इसकी लॉन्चिंग की फिलहाल कोई खबर नहीं है। यह फीचर एंड्रॉयड, आईओएस और वेब तीनों वर्जन पर काम करेगा।



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...