Skip to main content

WhatsApp यूज़र्स को जल्द मिलने वाला है चैट से जुड़ा यह फीचर


WhatsApp इन दिनों अपनी चैट हिस्ट्री को सभी प्लेटफॉर्म पर सिंक करने के लिए नई सुविधा पर काम कर रहा है, यह खुलासा हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में किया गया है। यह नया बदलाव खासतौर पर मल्टीपल डिवाइस सपोर्ट के साथ लाइनअप किया जाएगा, जिसको लेकर अटकले हैं कि इसे लिंक्ड डिवाइस फीचर के तौर पर पेश किया जाएगा। इस फीचर की मदद से आप अपने व्हाट्सऐप अकाउंट का इस्तेमाल एक-साथ चार डिवाइस पर कर सकते हैं। अभी की बात करें, तो वर्तमान में व्हाट्सऐप चैट हिस्ट्री को सिंक नहीं करता है। जब आप आप अपने व्हाट्सऐप को एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में इस्तेमाल करते हैं तो आपकी पुरानी सभी चैट हिस्ट्री गायब हो जाती है।  

WABetaInfo रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि WhatsApp मल्टीपल डिवाइस सपोर्ट के लिए प्लेटफॉर्म पर चैट हिस्ट्री को सिंक करना शुरू करेगा, जिसके बाद यूज़र्स आसानी से अपना व्हाट्सऐप अकाउंट एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में स्थानांतरित कर सकेंगे।

आपको बता दें, व्हाट्सऐप में अभी भी चैट हिस्ट्री सिंकिंग फीचर मौजूद है, लेकिन यह फीचर केवल डेस्कटॉप ऐप व वेब क्लाइंट के लिए ही उपलब्ध है। हालांकि, व्हाट्सऐप ट्रैकर ने दावा किया है कि अब मैसेजिंग ऐप आगे बढ़ते हुए यह सुविधा मोबाइल डिवाइस में भी पेश करने वाला है।

यहां यह बताना भी जरूरी हो जाता है कि मल्टीपल डिवाइस सपोर्ट प्रक्रिया शुरू करने के लिए व्हाट्सऐप को वाई-फाई कनेक्शन की जरूरत पड़ेगी, जिसकी मदद से एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में डेटा साझा किया जा सके।

WABetaInfo ने यह भी बताया कि एक बार डेटा साझा हो जाए उसके बाद आपके प्राइमरी डिवाइस को इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं पड़ती। जो कि नया बदलाव है। आपको बता दें, फिलहाल जब आप व्हाट्सऐप वेब या फिर डेस्कटॉप ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको अपने मोबाइल डिवाइस में भी एक्टिव इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता पड़ती है।

फिलहाल, व्हाट्सऐप ने मल्टीपल डिवाइस सपोर्ट के पेश किए जाने को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं किया है, हालांकि यह फीचर पिछले साल जुलाई से सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है। हाल ही के बीटा रिलीज़ में इस फीचर का आधिकारिक नाम Linked Devices सामने आया था।


 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...