Skip to main content

WhatsApp में जल्द ही स्टीकर्स सर्च करने की सुविधा, बीटा वर्ज़न में मिली झलक


WhatsApp ने दो साल पहले यूज़र्स की चैट को और सुविधाजनक बनाने के लिए अपना स्टीकर पैक पेश किया था, हालांकि स्टीकर लॉन्च के दो साल बाद व्हाट्सऐप ने आखिरकार स्टीकर्स को ढूंढने की समस्या को भी आसान बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। जी हां, व्हाट्सऐप जल्द ही अपने स्टीकर पैक के लिए सर्च की सुविधा पेश करने जा रहा है, जिसमें यूज़र्स अपने मन-पसंदीदा स्टीकर्स को सर्च करके आसानी से भेज सकेंगे। लेटेस्ट व्हाट्सऐप एंड्रॉयड वर्ज़न में इस नई सुविधा की झलक दिखी है। यह एक नए सर्च बार के साथ आता है, जो कि स्टीकर कलेक्शन को ढूंढने में मदद करता है। इसके अलावा व्हाट्सऐप पर विभिन्न स्टीकर्स को उनकी भावनाओं के आधार पर अलग-अलग कैटेगरी टैब्स में पेश किया गया है, जैसे कि Love, Greetings और Happiness आदि।

इस फीचर की जानकारी सबसे पहले व्हाट्सऐप फीचर ट्रैकर WABetaInfo द्वारा दी गई है, जिसके मुताबिक एंड्रॉयड के व्हाट्सऐप वर्ज़न 2.20.198.5 बीटा में यह बदलाव देखा गया है। यह नया बदलाव एक नया लेंस बटन लेकर आया है, जो कि emoji, GIF और sticker shortcuts के साथ स्थित है। इसकी सहायता से आप उपलब्ध स्टीकर्स को सर्च कर सकेंगे। एक बार जब आप बटन पर टैप करते हैं, तो व्हाट्सऐप पर एक नई स्क्रीन ओपन होगी जिसमें आपको सर्च बार नज़र आएगा, इसके साथ ही आपको स्टोर स्टीकर्स अलग-अलग टैब में नज़र आएंगे, जिनके नाम Love, Greetings, Happy, Sad, Angry और Celebrate आदि दिए गए हैं।

आप स्टीकर्स के लिए एक टैब से दूसरे टैब में मूव भी कर सकते हैं। इसके अलावा व्हाट्सऐप को स्टीकर सर्च करने के लिए नया सर्च बार भी देगा, जिसमें आप अपनी भावना के स्टीकर्स को टाइप करके सर्च कर सकते हैं।

गौर करने वाली बात यह है कि व्हाट्सऐप का यह सर्च फीचर अस्थायी है, जो कि पहली बार इसस्तेमाल के बाद ही गायब हो जाता है। इसका मतलब यह है कि आप स्थायी रूप से बीटा वर्ज़न पर भी लेंस बटन फीचर को नहीं देख पाएंगे। हालांकि, एक बार भी दिखने से समझ आ जाता है कि मैसेजिंग ऐप की यह सविधा किस तरह से काम करेगी।

आप स्टीकर सर्च फीचर का इस्तेमाल करने के लिए व्हाट्सऐप के लेटेस्ट बीटा वर्ज़न को गूगल प्ले से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप APK Mirror से APK file को भी डाउनलोड कर सकते हैं।




Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें 

यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें. 

 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...