Skip to main content

WhatsApp को मिला अपडेट, कई फीचर्स के लुक व डिजाइन में हुआ बदलाव



इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp आए दिन अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स व अपडेट पेश करता रहता है। यूजर्स को कंपनी नए अपडेट का बेसब्री से इंतजार रहता है। पिछले दिनों सामने आई रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि जल्द ही यूजर्स WhatsApp पर पिक्चर-इन-पिक्चर मोड में ShareChat वीडियो देख सकेंगे। वहीं अब WhatsApp यूजर्स के लिए अच्छी खबर है कि कंपनी WhatsApp के कुछ फीचर्स के डिजाइन व लुक में बदलाव करने वाली है और यह बदलाव आपको जरूर पसंद ​आएगा।

WABetaInfo की रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि WhatsApp के लिए नया 2.20.198.9 अपडेट वर्जन रोलआउट हुआ है और इस अपडेट में कई बदले हुए फीचर्स नजर आ रहे हैं। जो कि यूजर्स को बेहद ही अलग अनुभव देंगे। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने नए अपडेट को रोलआउट कर दिया है और जल्द ही ये सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा। इस अपडेट में आपको icon के साथ पुराना कैमरा शॉर्टकट कैमरा भी नजर आएगा। शॉर्टकट कैमरे को पिछले दिनों हटा दिया गया था और इसकी Room बटन को पेश किया गया था। लेकिन नए अपडेट के साथ ही कैमरा शॉर्टकट बटन ने भी वापसी कर ली है। 

WABetaInfo की रिपोर्ट में WhatsApp के नए अपडेट की जानकारी के साथ इमेज भी शेयर की गई है। जिसमें आप Room बटन की जगह कैमरा शॉर्टकट को देख सकते हैं। नए अपडेट में आपको कैमरा शॉटकर्ट के अलावा Gallery, Audio, Location और Contact आदि फीचर्स भी नजर आएंगे। साथ ही रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि नया अपडेट गूगल प्ले स्टोर के बीटा प्रोग्राम में उपलब्ध होगा। 

बता दें कि नए अपडेट के अलावा WhatsApp ने पिछले दिनों ही दो नए स्टीकर पैक ऐड किए हैं और इसकी जानकारी भी WABetaInfo ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए शेयर की थी। नए स्टीकर पैक YaYa और Hacker Girl एंड्राइड व आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म के लिए पेश किए गए हैं।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.  

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...