Skip to main content

Xiaomi ने लॉन्च किया 55 इंच का ट्रांसपैरेंट स्मार्ट टीवी, जानें खासियत


शाओमी ने 10वीं एनिवर्सरी पर चीन में एक साथ कई सारे प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं जिनमें कंपनी का 55 इंच का ट्रांसपैरेंट टीवी भी शामिल हैं। इस टीवी के साथ कंपनी ने एमआई10 अल्ट्रा और रेडमी के30 अल्ट्रा भी पेश किया है।
अपने इस ट्रांसपैरेंट टीवी के साथ Xiaomi दुनिया की पहली ऐसी कंपनी बन गई है जिसने कमर्शियल स्तर पर ट्रांसपैरेंट टीवी का प्रोडक्शन कर रही है। इस टीवी की सबसे बड़ी खासियत इसकी ट्रांसपैरेंट (पारदर्शी) डिस्प्ले है यानी आप आर-पार देख सकते हैं। इससे पहले पैनासोनिक और एलजी जैसी कंपनियों ने भी ट्रांसपैरेंट टीवी का प्रोटोटाइप पेश किए हैं।

शाओमी के इस ट्रांसपैरेंट टीवी को Mi TV LUX OLED नाम दिया गया है। इस टीवी की कीमत 49,999 चीनी युआन यानी करीब 5,36,838 रुपये है। इस टीवी की डिस्प्ले 55 इंच की है। टीवी का पैनल OLED है जिसका कॉन्ट्रास्ट रेशियो 150000:1 है। डिस्प्ले की रिफ्रेश रेट 120Hz है।

टीवी में एआई मास्टर इंजन है और इसमें मीडियाटेक का 9650 प्रोसेसर और डॉल्बी एटमस ऑडियो का सपोर्ट है। शाओमी के इस टीवी की बिक्री फिलहाल चीन में ही हो रही है। भारतीय बाजार में आने की फिलहाल कोई खबर नहीं है।




 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...