Skip to main content

भारत में जल्द लॉन्च होगी Xiaomi की पहली Smartwatch, लीक हो गए फीचर्स

 


शियोमी (Xiaomi) ने ग्लोबली अपने अगली जेनरेशन Mi Band 5 को लाने का ऐलान कर दिया है और अब बहुत जल्द इसे भारतीय बाज़ार में भी लॉन्च किया जा सकता है. लेकिन पता चला है कि इसके साथ कंपनी अपनी एक और नई डिवाइस लॉन्च कर सकती है. दरअसल रिपोर्ट मिली है कि शियोमी भारत में अपनी पहली स्मार्टवॉच (smartwatch) लाने की प्लानिंग कर रही है, जिसे Mi Watch Revolve कहा जा रहा है.

ट्विटर पर टिप्सटर ईशान अग्रवाल ने बताया है कि Mi Band 5 और Watch Revolve को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा. रिपोर्ट में कहा गया है कि Watch Revolve, चीन में लॉन्च हुई Mi Color का रिब्रैंडेड वर्जन होगी. उम्मीद की जा रही है कि इसे सिल्वर और ब्लैक कलर में पेश किया जाएगा.

इसके अलावा बात करें Mi Band 5 की तो ये पिछले साल लॉन्च हुए Mi Band 4 का सक्सेसर होगा, जिसकी कीमत ग्लोबली 40 यूरो यानी कि करीब 3,500 रुपये होगी. इसलिए उम्मीद की जा रही है कि फोन की कीमत भारत में इसी से मिलती जुलती होगी.

Xiaomi Mi Watch Color राउंड डायल के साथ लॉन्च किया गया था. इसमें 1.35 इंच की फ़्लैट सरकुलर डिस्प्ले है जो AMOLED है. ये वॉटर प्रूफ है और इसकी बैटरी 420 mAh की है.

मिलेगा 14 दिनों तक का बैटरी बैकअप
बैंड के फीचर की बात करें तो इसमें 1.1 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है, वहीं Mi Band 4 में 0.95 इंच की स्क्रीन है. बैंड 14 दिनों तक का बैटरी बैकअप के साथ आ सकती है. इस वॉच में फ़िटनेस ट्रैकिंग से जुड़े फ़ीचर्स भी दिए गए हैं. इसमें जीपीएस, हार्ट रेट सेंसर, स्लीप क्वॉलिटी जैसे फ़ीचर्स दिए गए हैं. इस वॉच में ऐप सपोर्ट भी दिया गया है.

कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्ट वॉच में ब्लूटूथ v5.0 दिया गया है. इसमें एनएफसी का भी सपोर्ट दिया गया है. इसमें वाईफ़ाई की कनेक्टिविटी भी है और कंपनी भारत में इसका सेल्यूलर मॉडल भी लॉन्च कर सकती है.

बैंड 5 में हार्ट रेट सेंसर और हेल्थ मोड भी है, जिससे पीरियड्स साइकिल ट्रैक की जा सकती है. इसमें बिल्ट-इन माइक्रोफोन भी दिया गया है, जिससे वॉइस कमांड दिया जा सकेगा. इसमें Personal Activity Intelligence (PAI) फीचर भी दिया जाएगा. इसमें यूज़र नोटिफिकेशन, वेदर अपडेट चेक कर सकते हैं, साथ ही इसमें म्यूज़िक कंट्रोल भी किया जा सकता है.

Mi Band 5 और Mi Watch Revolve के अलावा खबर मिली है कि Xiaomi जल्द भारत में Redmi K30 5G भी लॉन्च कर सकती है.






Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...