Skip to main content

YouTube पर जुड़वा भाइयों ने पोस्ट किया था फर्जी बैंक डकैती का वीडियो, हो सकती है 4 साल की जेल


एलेन और एलेक्स स्टोक्स दो मशहूर यूट्यूब प्रेंकस्टर्स हैं, जो इंटरनेट पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए मजाकिया प्रैंक वीडियो बनाते हैं। हालांकि, अब इन दो जुड़वा भाइयों पर उनका यही काम भारी पड़ गया है। दरअसल, इन ट्यूबर भाइयों ने अक्टूबर 2019 में इंटरनेट पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए बैंक डकैती जैसे संगीन अपराध का एक फेक वीडियो बनाकर साझा किया था। यह मामला कैलिफोर्निया के ऑरेंज काउंटी के इरविन शहर का है। ऑरेंज काउंटी के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ने एक प्रेस रिलीज़ ज़ारी करते हुए, इन दोनों भाइयों पर आरोप पेश किए हैं, जिसमें कहा गया है कि यदि स्टोक्स भाइयों पर लगे आरोप सिद्ध हो जाते हैं, तो दोनों को अधिकतम 4 साल की जेल होगी। इन भाइयों को स्टोक्स ट्विन्स कहा जाता है, जिनके यूट्यूब चैनल के 4.81 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।

Orange County District Attorney के कार्यालय द्वारा ज़ारी की प्रेस रिलीज़ के अनुसार, दोनों भाइयों ने इस बैंक डकैती के फेक वीडियो में आसपास खड़े लोगों और उबर कैब ड्राइवर के सामने खुद को अपराधी के तौर पर प्रस्तुत किया था, जो कि बैंक लूटकर निकले हैं। वीडियो में 23 वर्षीय भाइयों ने काला मास्क पहना हुआ था और हाथ में कैश से भरा बैग लिया हुआ था। वह उबर कैब ड्राइवर से उन्हें वहां से बचाकर निकालने का दवाब बना रहे थे। फिलहाल, बैंक डकैती वाला यह फेक वीडियो उपलब्ध नहीं है।

तुरंत घटना स्थल पर इरविन पुलिस पहुंची और उन्होंने बंदूक की नोक पर कैब ड्राइवर को कैब से निकलने को कहा, हालांकि बाहर निकलते ही ड्राइवर ने साफ किया कि वह इस डैकेती में शामिल नहीं हैं। जैसे कि पुलिस को पता चला कि यह केवल एक प्रैंक था, वैसे ही उन्होंने दोनों भाइयों को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया। हालांकि, कुछ घंटों बाद ही यूट्यूबर्स ने एक बार फिर एक यूनिवर्सिटी में इस तरह की घटना को अंजाम दिया। पुलिस को इमरजेंसी कॉल आया, जिसमें उन्हें बैंक डकैती की जानकारी दी गई थी।



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Thomson ने तीन नई वॉशिंग मशीन भारत में की लॉन्च, बजट रेंज में है कीमत

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Thomson ने भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए 6.5 किलोग्राम, 7.5 किलोग्राम और 10.5 किलोग्राम क्षमता वाली तीन नई वॉशिंग मशीन लॉन्च की हैं। इनमें पहली दो टॉप-लोड मॉडल है, जबकि तीसरी फ्रंट-लोड मॉडल है। खास बात यह है कि तीनों वॉशिंग मशीन को भारतीय यूजर्स के हिसाब से तैयार किया गया है और इन्हें 5-स्टार की रेटिंग मिली है। तो आइए जानते हैं Thomson की नई वॉशिंग मशीन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से... Thomson की नई वॉशिंग मशीन की कीमत कंपनी ने नई वॉशिंग मशीन के 6.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 11,499 रुपए और 7.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 12,999 रुपए रखी है। वहीं, इसके 10.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 22,999 रुपए है। ग्राहकों को तीनों वॉशिंग मशीन पर 2 साल की वारंटी के साथ इनकी मोटर पर 5 साल की वारंटी मिलेगी। वहीं, तीनों वॉशिंग मशीन की बिक्री 1 सितंबर से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। Thomson की टॉप-लोड वाली वॉशिंग मशीन के फीचर्स Thomson की 6.5 किलोग्राम और 7.5 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन में सिक्स एक्शन Pulsator वॉश फीचर दिया गया है, जिस...

Google Pixel 4a का डिज़ाइन हुआ लीक, कंपनी के स्टोर पर दिखाई दिया रेंडर

Google Pixel 4a का रेंडर गूगल कनाडा स्टोर पर कुछ समय के लिए लिस्ट किया गया था, जिसमें आगामी स्मार्टफोन के डिज़ाइन की जानकारी का खुलासा हुआ है। गूगल पिक्सल 4ए स्मार्टफोन मई में I/O डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में लॉन्च होना था, लेकिन COVID-19 महामारी के चलते यह लॉन्च इवेंट रद्द कर दिया गया। तब से पिक्सल 4ए कई लीक्स में सामने आ चुका है, लेकिन गूगल ने फिलहाल इसके आधिकारिक लॉन्च के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, ऑनलाइन स्टोर के जरिए सामने आए इस लेटेस्ट रेंडर से मालूम चलता है कि गूगल ने अभी Pixel 4A सीरीज़ की आस छोड़ी नहीं है, भविष्य में शायद इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। Google Canada Store  वेबसाइट पर  Pixel 4a  का रेंडर गलती से Nest Wi-Fi carousel बैनर के साथ लिस्ट कर दिया गया था। हालांकि, यह लिस्टिंग बेहद ही कम समय के लिए लाइव हुई थी, लेकिन  Verge  की नज़र इस लिस्टिंग पर पड़ ही गई। लिस्ट हुए रेंडर की बात करें, तो पिक्सल 4ए स्मार्टफोन में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन फ्रंट पैनल पर दिया गया था, कैमरा कटआउट स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर स्थित था। वहीं, पिक्...