Skip to main content

22 साल का हुआ Google, गूगल के 5 ट्रिक्स, आप खुद ही चेक कर लीजिए

Google आज यानि 27 सितंबर को अपना 20वां जन्मदिन मना रहा है, हालांकि गूगल 4 सितंबर को लांच हुआ था। गूगल के जन्मदिन के खास मौके पर हर साल कंपनी एक खास डूडल बनाती है और इस बार भी कंपनी ने एक वीडियो डूडल बनाया है जो वाकई शानदार है। आज के डूडल में गूगल के सामने केक और गिफ्ट रखे हुए हैं। वैसे आप में से अधिकतर लोग गूगल इस्तेमाल करते हैं लेकिन यदि हम आपसे पूछें कि आप गूगल के कितने ट्रिक्स के बारे में जानते हैं तो शायद आपका जवाब ना में हो। खैर चलिए गूगल के 22वें जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको गूगल के कुछ शानदार ट्रिक्स के बारे बताते हैं।



barrel roll
सबसे पहले अपने फोन या लैपयॉप में गूगल ओपन करें और फिर roll टाइप करके सर्च करें। इसके बाद आपकी स्क्रीन एक बार पूरी तरह से 360 डिग्री घूम जाएगी। यदि आप roll के बाद 2 लिखकर सर्च करेंगे तो स्क्रीन दो बार घूमेगी।



tilt
जैसे ही आप गूगल में tilt लिखकर सर्च करेंगे तो आपको कई सारे रिजल्ट्स मिलेंगे। अब आपको पहले लिंक पर क्लिक करना है। लिंक पर क्लिक करते ही आपके फोन की स्क्रीन थोड़ी टेढ़ी हो जाएगी।



Festivus
गूगल में Festivus सर्च करने पर आपके लैपटॉप या फोन की स्क्रीन के बायीं ओर एल्यूमिनियम का एक लंबा सा पोल दिखेगा जो आमतौर पर गूगल पर नहीं दिखता है।



Zerg Rush
गूगल में Zerg Rush सर्च करने पर स्क्रीन पर कई रंगों की रिंग्स एक साथ ऊपर से नीचे की ओर गिरेंगी और धीरे-धीरे आपकी स्क्रीन पर जो भी लिखा होगा वह डिलीट होता जाएगा, हालांकि आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इससे आपके फोन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।



किसी खास वर्ष में कैसा था गूगल
यदि आप यह जानना चाहते हैं कि किसी खास साल में गूगल कैसा दिखता था तो आप गूगल में कुछ इस प्रकार सर्च कर सकते हैं। Google in 1998.


Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...