Skip to main content

अब अगले साल 31 मार्च तक इस्तेमाल कर पाएंगे Google का फ्री सर्विस, नहीं लगेगा चार्ज


गूगल (Google) ने अपने यूज़र्स को बड़ी खुशखबरी दी है. पहले जहां गूगल अपनी Google Meet की फ्री सर्विस को 30 सितंबर को खत्म करने वाला था, अब इसे अगले साल तक आगे बढ़ा दिया गया है. गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि अब यूज़र्स अगले साल मार्च 2021 तक फ्री में यूज़ कर पाएंगे. इससे पहले इस पॉलिसी को फ्री में 30 सितंबर तक लागू करने की बात कही गई थी, लेकिन अब इसे एक्सटेंड कर दिया गया है.

वर्क फ्रॉम होम को देखते हुए गूगल ने इस साल अप्रैल में गूगल मीट को सबके लिए फ्री करने का ऐलान कर दिया था. इसके बाद कंपनी ने कहा था कि इसे सिर्फ 30 सितंबर तक ही इस्तेमाल किया जा सकेगा, और उसके बाद ग्राहकों को सिर्फ 60 मिनट की फ्री कॉलिंग मिलेगी. लेकिन अब गूगल ने इसे आगे बढ़ा दिया है, और ग्राहक 24 घंटे इसपर वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं.

गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा, ‘जैसा कि हम देख पा रहे हैं कि इस बार छुट्टियों में फैमिली के साथ मिलना-जुलना सब वीडियो पर ही हो रहा है, शादी भी वीडियो कॉलिंग पर हो रही है, हम ऐसे लोगों की मदद करना चाहते हैं जो आने वाले समय में Meet पर निर्भर होंगे. हम वादे के तौर पर Gmail अकाउंट के लिए अपनी अनलिमिटेड मीट कॉल का (24 घंटे तक) फ्री वर्जन 31 मार्च, 2021 तक बढ़ा रहे हैं’.
कोविड-19 महामारी के चलते Work from home और मीटिंग के लिए, स्टूडेंट्स अपनी ऑनलाइन क्लासेज के लिए गूगल मीट का इस्तेमाल कर रहे थे, और इसे ध्यान में रखते हुए कंपनी ने 30 सितंबर तक मीट ऐप पर वीडियो कॉलिंग को फ्री कर दिया था, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है.

जीसूट के तहत 250 लोग एक साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सकते हैं, जबकि एक लाख लोग लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा मीटिंग को रिकॉर्ड करके गूगल ड्राइव में सेव भी किया जा सकता है.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें   

यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...