Skip to main content

4,000एमएएच बैटरी और क्वॉड रियर कैमरे के साथ LG K42 हुआ लॉन्च


LG ने पिछले हफ्ते ही अमेरिकी बाजार में अपना कम कीमत वाला स्मार्टफोन LG Q31 लॉन्च किया था जो डुअल कैमरे से लैस है। वहीं अब एलजी ने एक और नया स्मार्टफोन अंर्तराष्ट्रीय मार्केट में उतार दिया है। इस फोन को LG K42 नाम के पेश किया गया है जिसने मिडबजट में डोमिनिक रिपलिक में एंट्री ली है। यह फोन क्वॉड कैमरा और बड़ी बैटरी से लैस है।

LG K42

एलजी के42 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। स्क्रीन के दोनों साईड जहां बेजल लेस हैं वहीं उपर और नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट मौजूद है। स्क्रीन के उपरी ओर ठीक बीच में सेल्फी कैमरे से लैस पंच-होल मौजूद है। यह फोन 6.6 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है।

LG K42 को एंडरॉयड 10 ओएस पर पेश किया गया है जो एलजी यूएक्स पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो पी22 चिपसेट दिया गया है। एलजी का यह नया फोन 3 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया भी जा सकता है।


फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो एलजी के42 स्क्वायर शेप का क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का सुपर वाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

LG K42 सिक्योरिटी के लिए जहां साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। एलजी ने अपने फोन को MIL-STD-810G सर्टिफाइड बनाया है जो इसे ठंड और गर्म जैसे माहौल में बचाता है स्क्रैच व खरोंचों से सुरक्षित रखता है। फोन में 3.5एमएम जैक दिया गया है और इसका डायमेंशन 165 x 76.7 x 8.4एमएम तथा वज़न 182ग्राम का है।

LG K42 इंडिया और अन्य मार्केट्स में कब से सेल के लिए उपलब्ध होगा, इस बारे में अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है वहीं फोन की कीमत से भी पदा उठना बाकी है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें   

यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.   

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...