Skip to main content

Airtel लेकर आया है नए एक्सट्रीम बंडल प्लान, 499 रुपये से शुरुआत, मिल रहे हैं ये फायदे


Airtel ने रविवार को नए एयरटेल एक्स्ट्रीम बंडल प्लान्स का ऐलान किया है। Airtel Xstream Bundle के नए प्लान 499 रुपये से शुरू होते हैं। एयरटेल ने रिलायंस जियो के अपने ब्रॉडबैंड नीति में किए बदलाव के बाद अपने नए प्लान लॉन्च किए हैं। अगर जियो फाइबर प्लान्स की कीमत की बात करें तो जियो के प्लान्स 399 रुपये से शुरू होते हैं।
एयरटेल के बंडल पैक की बात करें तो इसके 499 रुपये वाले बंडल पैक में 40Mbps इंटरनेट स्पीड मिलती है, 799 रुपये वाले प्लान में 100Mbps की स्पीड, 999 रुपये वाले प्लान में 200Mbps की स्पीड, 1,499 रुपये वाले प्लान में 300Mbps की स्पीड और 3,999 रुपये वाले प्लान में 1Gbps की स्पीड का ऑफर दिया जा रहा है। इन सभी प्लान में अनलिमिटेड डेटा, अनलिमिटेड कॉल और इसके साथ-साथ एयरटेल एक्स्ट्रीम 4के टीवी बॉक्स भी ऑफर किए जा रहे हैं।

कंपनी के तहत आने वाले 1 Gbps तक की स्पीड के एयरटेल एक्स्ट्रीम  फाइबल प्लान के साथ-साथ अनलिमिटेड डेटा, एयरटेल एक्स्ट्रीम एंड्रॉएड 4के टीवी बॉक्स और सारे OTT कॉन्टेन्ट का ऐक्सिस दिया जा रहा है। एयरटेल ने बताया है कि कंपनी सभी एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर प्लान्स के साथ एयरटेल एक्स्ट्रीम बॉक्स भी दे रही है। इस बॉक्स की कीमत 3,999 रुपये है। इस बॉक्स के जरिए यूजर किसी भी टीवी को स्मार्ट टीवी बना सकते हैं। 

एयरटेल एक्स्ट्रीम ऐंड्रॉयड 4के टीवी बॉक्स में 550 टीवी चैनल शामिल हैं और एयरटेल एक्स्ट्रीम ऐप में OTT कॉन्टेन्ट  भी ऑफर किया जाता है। जिसमें यूजर को 10 हजार से ज्यादा मूवी और शो मिलते  हैं। इस प्लेटफॉर्म पर टोटल 7 OTT ऐप्स और 5 स्टूडियोज का मजा एक साथ लिया जा सकता है।  डिज्नी+ हॉटस्टार, ऐमजॉन प्राइम विडियो, ZEE5 जैसे OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस इस एयरटेल एक्स्ट्रीम बंडल के साथ फ्री मिलता है। एयरटेल एक्स्ट्रीम बंडल 7 सितंबर को यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें  यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...