Skip to main content

Apple 15 सितंबर को लॉन्च करेगी नए प्रोडक्ट्स, वॉच और आईपैड की उम्मीद


Apple ने 15 सितंबर को 'टाइम फ्लाइज़' नाम का एक इवेंट आयोजित किया है, जिसके लिए कंपनी ने मीडिया इनवाइट भी भेजा है और यह नाम Apple Watch और iPad Air लॉन्च की ओर इशारा कर रहा है। सितंबर महीने में आमतौर पर कंपनी अपनी अगली iPhone सीरीज़ करती है - हालांकि इस साल iPhone 12 सीरीज़ के लॉन्च में देरी होने वाली है।

याद दिला दें कि Apple ने अपने पिछले कमाई परिणामों की घोषणा करते समय कहा था कि इस साल नए iPhone मॉडल के लॉन्च में कुछ हफ्तों की देरी होगी। इसका कारण COVID-19 महामारी के कारण सप्लाई चेन में आने वाली समस्याओं को बताया गया था। Apple आमतौर पर सितंबर में नए iPhone मॉडल लॉन्च करती है और बाद में उन्हें उसी महीने उपलब्ध कराती है। नई iPhone सीरीज़ के अब अक्टूबर में लॉन्च होने की उम्मीद है, जबकि हाल ही में सामने आए एक लीक ने नए आईपैड एयर और ऐप्पल वॉच मॉडल के सितंबर में लॉन्च होने की बात कही थी।

'टाइम फ्लाइज़' Apple इवेंट 15 सितंबर को सुबह 10 बजे पीडीटी (भारत में सुबह 10:30 बजे) से लाइवस्ट्रीम किया जाना है। ब्लूमबर्ग के ऐप्पल वॉचर मार्क गुरमन ने मंगलवार को संकेत दिया कि अगले हफ्ते के लॉन्च में iPad Air और Apple Watch सीरीज़ के नए मॉडल देखने को मिलेंगे। याद दिला दें कि इन लाइनअप के मॉडल को हाल ही में ईईसी पर प्रमाणित किया गया था, जिससे इनके जल्द लॉन्च होने का पता चलता है। इस इवेंट में ऐप्पल वॉच सीरीज़ 6 के मॉडल्स लॉन्च होने की उम्मीद है, जो अधिक किफायती Apple Watch Series 3 लाइनअप को रिप्लेस करेंगे।

जैसा कि सभी iPhone मॉडल के लॉन्च से पहले होता है, iPhone 12 के लॉन्च से पहले भी फोन की कई अफवाहें सामने आ गई है, जिसमें एक अफवाह इस सीरीज़ में चार आईफोन की मौजूदगी का दावा करती है। सीरीज़ में iPhone 12, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max सहित चार अपेक्षित iPhone मॉडल शामिल हो सकते हैं, जिनमें से केवल आखिरी वाले में फास्टर मिलीमीटर-वेव 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट शामिल होगा और अन्य iPhone 12 मॉडल सब-6 गीगाहर्ट्ज़ 5G कनेक्टिविटी की पेशकश कर सकते हैं।


Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...