- Get link
- X
- Other Apps
फेसबुक ने अपने प्लेटफॉर्म पर नया सेक्शन (कैम्पस) को जोड़ा है। फेसबुक का यह सेक्शन कंपनी की मुख्य एप में कॉलेज के छात्रों के लिए पेश किया गया है। कैंपस सेक्शन में छात्र अपने साथियों के साथ संवाद कर पाएंगे। कैंपस फीचर के जरिए यूजर ग्रुप जॉइन, ग्रुप चैट रूम और इवेंट के साथ न्यूज फीड का इस्तेमाल कर पाएंगे। फेसबुक में कैंपस फीचर तक पहुंचने के लिए यूजर को अपनी डॉट एडु मेल आईडी के साथ ग्रेजुएशन का साल भी बताना होगा।
इसके बाद छात्रों को कैंपस सेक्शन के लिए नई प्रोफाइल बनानी होगी। हालांकि, इसके लिए आपके मेन पेज का प्रोफाइल फोटो और कवर इमेज जरूरी होगी। इसके साथ ही छात्र अपने कक्षाओं और घर से जुड़ी जानकारी साझा कर सकते हैं। फेसबुक का कहना है कि छात्र जितनी ज्यादा जानकारी साझा करेंगे वे आपस में एक दूसरे से आसानी से जुड़ पाएंगे। इस फीचर की मदद से फेसबुक के पास यह डाटा पहले से ज्यादा होगा कि कॉलेज छात्र क्या पढ़ रहे हैं और वे क्या कर रहे हैं।

Comments
Post a Comment