Skip to main content

BSNL का मुफ्त ‘Work@Home’ और 499 रुपये वाला भारत फाइबर प्लान अब दिसंबर तक उपलब्ध


भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने वर्क @ होम प्रमोशनल ब्रॉडबैंड प्लान की उपलब्धता बढ़ा दी है जो बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपने लैंडलाइन ग्राहकों को इंटरनेट की सुविधा प्रदान करता है। यह प्लान अब 8 दिसंबर तक उपलब्ध है। यह विशेष रूप से उन बीएसएनएल लैंडलाइन ग्राहकों के लिए है जिनके पास ब्रॉडबैंड कनेक्शन नहीं है। वर्क @ होम ब्रॉडबैंड प्लान के साथ, बीएसएनएल ने 499 रुपये भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान की उपलब्धता को भी बढ़ाया है, जिसका नाम 300GB Plan CS337 है। इस प्लान की उपलब्धता को 12 दिसंबर तक बढ़ाया गया है। हालांकि, यह ब्रॉडबैंड प्लान चुनिंदा सर्किलों तक ही सीमित है।

बीएसएनएल द्वारा चेन्नई साइट पर पोस्ट किए गए एक सर्कुलर के अनुसार, अंडमान और निकोबार को छोड़कर, सभी सर्किलों में 8 दिसंबर तक वर्क @ होम प्रमोशनल ब्रॉडबैंड प्लान को बढ़ा दिया गया है। मार्च में 90 दिनों के लिए मुफ्त इंटरनेट देने वाले इस प्लान को शुरू किया गया था।

वर्क@होम ब्रॉडबैंड प्लान में 5 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है। इसमें 10Mbps तक डाउनलोड स्पीड मिलती है। कोटा पूरा होने के बाद, स्पीड 1Mbps तक गिर जाती है।

प्रोमोशन प्लान के तहत इंटरनेट एक्सेस प्रदान करने के लिए बीएसएनएल ग्राहकों से कोई इंस्टॉलेशन या सेवा शुल्क नहीं ले रही है। हालांकि, ग्राहकों को ब्रॉडबैंड अनुभव का लाभ उठाने के लिए अपने स्वयं के मॉडम या सीपीई का इस्तेमाल करना होगा। यह प्लान एक्टिवेशन की तारीख से एक महीने के लिए उपलब्ध होता है।

OnlyTech के अनुसार, BSNL का कहना है कि "प्रचार की अवधि समाप्त होने के बाद, इस प्लान को इस्तेमाल कर रहे ग्राहकों को नियमित ब्रॉडबैंड प्लान पर माइग्रेट कर दिया जाएगा।"

वर्क@होम प्लान की उपलब्धता बढ़ाने के अलावा, TelecomTalk के मुताबिक, बीएसएनएल ने कोलकाता, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में भारत फाइबर ग्राहकों के लिए 300GB Plan CS337 की उपलब्धता को 12 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। यह प्लान पिछले दिसंबर में 90-दिनों की प्रचार अवधि के तहत शुरू किया गया था, हालांकि इसके बाद से इस प्लान को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।

300GB Plan CS337 में असीमित लोकल और एसटीडी कॉल के साथ, एक महीने के लिए 40Mbps की स्पीड और 300 जीबी डेटा मिलता है। प्लान में दिए जाने वाले डेटा के खत्म होने के बाद स्पीड घट कर 1Mbps हो जाती है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें 
यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.   

Comments

Popular posts from this blog

Thomson ने तीन नई वॉशिंग मशीन भारत में की लॉन्च, बजट रेंज में है कीमत

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Thomson ने भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए 6.5 किलोग्राम, 7.5 किलोग्राम और 10.5 किलोग्राम क्षमता वाली तीन नई वॉशिंग मशीन लॉन्च की हैं। इनमें पहली दो टॉप-लोड मॉडल है, जबकि तीसरी फ्रंट-लोड मॉडल है। खास बात यह है कि तीनों वॉशिंग मशीन को भारतीय यूजर्स के हिसाब से तैयार किया गया है और इन्हें 5-स्टार की रेटिंग मिली है। तो आइए जानते हैं Thomson की नई वॉशिंग मशीन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से... Thomson की नई वॉशिंग मशीन की कीमत कंपनी ने नई वॉशिंग मशीन के 6.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 11,499 रुपए और 7.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 12,999 रुपए रखी है। वहीं, इसके 10.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 22,999 रुपए है। ग्राहकों को तीनों वॉशिंग मशीन पर 2 साल की वारंटी के साथ इनकी मोटर पर 5 साल की वारंटी मिलेगी। वहीं, तीनों वॉशिंग मशीन की बिक्री 1 सितंबर से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। Thomson की टॉप-लोड वाली वॉशिंग मशीन के फीचर्स Thomson की 6.5 किलोग्राम और 7.5 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन में सिक्स एक्शन Pulsator वॉश फीचर दिया गया है, जिस...

Google Pixel 4a का डिज़ाइन हुआ लीक, कंपनी के स्टोर पर दिखाई दिया रेंडर

Google Pixel 4a का रेंडर गूगल कनाडा स्टोर पर कुछ समय के लिए लिस्ट किया गया था, जिसमें आगामी स्मार्टफोन के डिज़ाइन की जानकारी का खुलासा हुआ है। गूगल पिक्सल 4ए स्मार्टफोन मई में I/O डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में लॉन्च होना था, लेकिन COVID-19 महामारी के चलते यह लॉन्च इवेंट रद्द कर दिया गया। तब से पिक्सल 4ए कई लीक्स में सामने आ चुका है, लेकिन गूगल ने फिलहाल इसके आधिकारिक लॉन्च के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, ऑनलाइन स्टोर के जरिए सामने आए इस लेटेस्ट रेंडर से मालूम चलता है कि गूगल ने अभी Pixel 4A सीरीज़ की आस छोड़ी नहीं है, भविष्य में शायद इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। Google Canada Store  वेबसाइट पर  Pixel 4a  का रेंडर गलती से Nest Wi-Fi carousel बैनर के साथ लिस्ट कर दिया गया था। हालांकि, यह लिस्टिंग बेहद ही कम समय के लिए लाइव हुई थी, लेकिन  Verge  की नज़र इस लिस्टिंग पर पड़ ही गई। लिस्ट हुए रेंडर की बात करें, तो पिक्सल 4ए स्मार्टफोन में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन फ्रंट पैनल पर दिया गया था, कैमरा कटआउट स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर स्थित था। वहीं, पिक्...