Skip to main content

Disney+ Hotstar का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मात्र 99 रुपये में? जानिए पूरा सच...

 


क्या आपने भी Flipkart पर Disney+ Hotstar प्रीमियम सब्सक्रिप्शन महज 99 रुपये में खरीदा है? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए ही हैं। दरअसल, यह एक गलती है। जी हां, Flipkart ने इस संबंध में Gadgets 360 से बात करते हुए इसे ‘Unexpected Error' करार दिया है। बता दें, फ्लिपकार्ट वेबसाइट पर डिज़नी+ हॉटस्टार प्रीमियम सब्सक्रिप्शन को महज 99 रुपये में पेश किया जा रहा था, जो कि असल कीमत की तुलना में भारी डिस्काउंट ऑफर कर रहा था। डिज़नी+ हॉटस्टार की असल कीमत 1,500 रुपये है, जिसके लिहाज से यह ऑफर आपको सीधे-सीधे 93 प्रतिशत का डिस्काउंट ऑफर दे रहा था। हालांकि, अब कंपनी ने इस ऑफर को एरर करार दे दिया है। अब सवाल यह उठाता है कि जिन लोगों ने यह सब्सक्रिप्शन खरीद लिया है, उनके पैसों का क्या होगा? अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, जिन्होंने फटाफट इस सब्सक्रिप्शन को 99 रुपये देकर लिया था, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। कंपनी सभी ग्राहकों के पैसे रिफंड करेगी।

Flipkart के प्रवक्ता ने मेल में दिए बयान में ग्राहकों को हुई इस असुविधा के लिए खेद जताया। उन्होंने कहा कि सभी ऑर्ड्स को कैंसिल कर दिया गया है, और सभी ग्राहकों को उनके पैसे रिफंड कर दिए जाएंगे।

इस संबंध में Gadgets 360 ने Disney+ Hotstar की भी प्रतिक्रिया लेनी चाही, जैसे कि कंपनी द्वारा जवाब आता है हम इस खबर के जरिए आपको अपडेट कर देंगे। हालांकि, ट्विटर पर क्वैरी का जवाब देते हुए डिज़नी+ हॉटस्टार ने जानकारी दी कि यह आधिकारिक लिस्टिंग नहीं है। वहीं कंपनी ने ग्राहकों से अनुरोध भी किया कि वह इस अवैध लिस्टिंग के लिए किसी भी प्रकार का ट्रांसजेक्शन न करें। कंपनी ने यह भी बताया कि उन्होंने इस लिस्टिंग को हटाने के लिए फ्लैग भी कर दिया है।

गौरतलब है कि 99 रुपये में डिज़नी+ हॉटस्टार का वार्षिक प्रीमियम सब्सक्रिप्शन फ्लिपकार्ट पर बुधवार रात को लिस्ट किया गया था, हालांकि डिज़नी+ हॉटस्टार की आपत्ति के बाद अब इसे हटा दिया गया है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें   

यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.   

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...