Skip to main content

Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन पाएं सस्ते में, यह है तरीका


Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन की कीमत को क्रेडिट कार्ड यूज़र्स के लिए 399 रुपये से घटा कर प्रोमोशनल ऑफर के तहत 365 रुपये कर दी गई है। छूट केवल क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके सब्सक्रिप्शन लेने वाले ग्राहकों के लिए लागू है। नया ऑफर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) उर्फ IPL 2020 के नए सीज़न से कुछ ही दिन पहले आया है, जो शनिवार, 19 सितंबर से शुरू हो जाएगा। डिज़्नी+ हॉटस्टार टूर्नामेंट के लिए "आधिकारिक डिज़िटल स्ट्रीमिंग पार्टनर" है और यह आगामी सभी मैचों को लाइव स्ट्रीम करेगा।

Disney+ Hotstar VIP की सालाना सदस्यता लेने वाले वे सभी ग्राहक इस छूट को पा सकते हैं, जो वीज़ा या मास्टरकार्ड वाले क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करेंगे। इसके तहत ग्राहकों को 399 रुपये की सदस्यता 365 रुपये में मिलेगी। यदि आप क्रेडिट कार्ड का उपयोग नहीं करना चाहते हैं, तो आप अपने डेबिट कार्ड, यूपीआई आईडी, पेटीएम या नेटबैंकिंग के जरिए सदस्यता ले सकते हैं, लेकिन उसके लिए आपको 399 रुपये कीमत देनी होगी।

OnlyTech ने डिज़्नी+ हॉटस्टार वीआईपी सदस्यता पर इस छूट की सूचना सबसे पहले दी थी। हालांकि, Gadgets 360 ने हॉटस्टार साइट पर साइन-अप पेज के ज़रिए इस ऑफर को देखा है।

Disney+ Hotstar अपने पोर्टल पर एक और ऑफर चला रहा है, जो विशेष रूप से प्रीमियम वार्षिक सदस्यता के लिए है। इस ऑफर के तहत, एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले ग्राहक 5x रिवॉर्ड पॉइन्ट्स पा सकते हैं।

इस हफ्ते की शुरुआत में, Jio ने वार्षिक डिज़्नी+ हॉटस्टार वीआईपी सदस्यता के साथ 598 रुपये रीचार्ज प्लान पेश किया था। इस प्लान में 2 जीबी डेली हाई-स्पीड डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड जियो से जियो वॉइस कॉल और 56 दिनों के लिए अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 2,000 मुफ्त मिनट्स मिलते हैं।

Jio के पास 499 रुपये और 777 रुपये के रीचार्ज प्लान भी हैं, जो एक साल की Disney+ Hotstart सदस्यता देते हैं और 84 दिनों तक की वैधता के साथ प्रति दिन 1.5 जीबी हाई-स्पीड डेटा देते हैं। जियो प्रतिद्वंद्वी Airtel भी वार्षिक डिज़्नी+ हॉटस्टार वीआईपी सदस्यता के साथ प्रीपेड प्लान की अपनी एक रेंज लेकर आती है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें   

यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.   


 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...