Skip to main content

Facebook से लिंक कर पाएंगे Instagram अकाउंट, कंपनी ने किया कंफर्म


Instagram Account link to facebook: Facebook की तरफ यूजर एक्सपीरिएंस को बेहतरीन बनाने के लिए नए-नए अपडेट जारी किए जाते रहे हैं। हालांकि अब Facebook की तरफ से Instagram अकाउंट को लिंक करने की सुविधा दी जाएगी। Facebook की तरफ से इस फीचर्स पर काफी लंबे वक्त से काम चल रहा है, जिसके लाइव होने के बाद Facebook अकाउंट पर Instagram स्टोरी को डिस्प्ले किया जा सकेगा। इससे उन यूजर्स को काफी आसानी हो जाएगी, जो Facebook के साथ ही Instagram पर काफी एक्टिव रहते हैं। इसके अलावा Facebook से इंस्टाग्राम अकाउंट लिंक होने पर यूजर्स को ट्रैफिक इंप्रूव करने में मदद मिलेगी। 

मिलेगा यूनीफाइड इंटरफेस 

सोशल मीडिया एक्सपर्ट Matt Navarra ने Facebook के नए फीचर का खुलासा किया है। फोटो शेयरिंग ऐप के नए फीचर का स्क्रीनशॉट Navarra ने अपने ट्विटर पोस्ट में जारी किया। Instagram के कुछ चुनिंदा यूजर्स को कंपनी की तरफ से अपने Instagram स्टोरी को Facebook से लिंक करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। Facebook के प्रवक्ता की तरफ से भी इस नए फीचर के बारे में कंफर्म कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हम नए फीचर पर काम कर रहे हैं, जो लोगों को अपनी Instagram स्टोरी को Facebook पर शो करने का ऑप्शन उपलब्ध कराएगा। साथ ही यूजर Facebook पर ही देख पाएंगे कि किसने उनकी Instagram स्टोरी को देखा है और किसने रिप्लाई किया है. Facebook की तरफ से अपने यूजर्स को यूनीफाइड इंटरफेस मुहैया कराना की कोशिश हो रही है।

Facebook इन फीचर्स की भी कर रहा टेस्टिंग 

The Verge की रिपोर्ट के मुताबिक  Facebook की तरफ से एक अन्य फीचर पर काम किया जा रहा है, जिसमें यूजर Facebook Messenger को Instagram Messeges से लिंक कर पाएंगे। Instagram यूजर अगर अपने अकाउंट को Facebook से लिंक कर देते हैं, तो उन्हें Instagram की स्टोरी Facebook पर दिखने लगेगी। 


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें  यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...