Skip to main content

Flipkart Wholesale की पहली Festival Month Fashion Sale कल से

 


Flipkart Wholesale ने सोमवार को पहली Festival Month Fashion Sale का ऐलान कर दिया है। Flipkart Wholesale किराना और MSMEs के लिए Flipkart समूह का डिजिटल B2B मार्केटप्लेस है। इसे Big Fesitval Month के नाम से शुरू किया गया है। इसकी शुरुआत 29 सितंबर यानि कल से होगी, जो 31 अक्टूबर 2020 तक जारी रहेगी। इस एक माह की Big Festival Month सेल में 95 प्रतिशत से ज्यादा लोकल प्रोडक्ट को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। इस सेल में 50 से ज्यादा फैशन ब्रांड के प्रोडक्ट बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। साथ ही इस सेल में 100 से ज्यादा सेलर और एक लाख मेंबर्स शामिल होंगे।

देशभर के 15 शहरों में शुरू हुई सर्विस

बता दें कि Flipkart का पिछले साल Walmart India ने अधिग्रहण किया था और इसके बाद Flipkart Wholesale का ऐलान किया था। यह एक नया डिजिटल मार्केटप्लेस था, जो देशभर में किराना रिटेल इकोसिस्टम को मजबूत करने के इरादे से शुरू किया गया है। Flipkart Wholesale ने इस माह की शुरुआत में अपनी सर्विस शुरू की है। Flipkart Wholesale के दावे के मुताबिक आगामी फेस्टिवल सीजन MSMEs की सेल को बढ़ाने और प्रॉफिट पहुंचाने का बड़ा मौका होगा. इसमें Flipkart Wholesale काफी अहम रोल अदा कर सकता है। Flipkart Wholesale की लॉन्चिंग से इसका अब तक देशभर के 15 शहरों में विस्तार हो गया है। साथ ही यह प्लेटफॉर्म देशभर के करीब 750 पिन कोड में अपनी सर्विस पहुंचाता है।

उपलब्ध कराया जाएगा लोन

Big Festival Month के दौरान सभी तरह की फैशन कैटेगरी जैसे मेंस बियर, वीमेंस वेस्टर्न वियर, वीमेंस एथनिक वियर, किड्स वियर और फुटवियर जैसी कैटगरीज में आकर्षक ऑफर्स के साथ व्यापक रेंज पेश की जा रही है। साथ ही सुविधाजनक आर्डर प्लेसमेंट और रिटेलर्स आर्डर पहुंचाने के लिए तकनीक सहायता दी जाएगी। Flipkart Wholesales की तरफ से साल के अंत तक अपनी कैटेगरी के विस्तार की योजना है। इसके तहत home और kitchen और grocery का विस्तार किया जाएगा। Flipkart Wholesale की तरफ से कहा गया कि उसके ग्राहकों को आसान कर्ज की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए कंपनी की तरफ से लीडिंग बैंक और नॉन बैंकिंग फाइनेंशिययल कंपनी के साथ साझेदारी की गई है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें   

यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...