Skip to main content

Google Map का नया ट्रैफिक लाइट फीचर हुआ रोलआउट, ऐसे बदल जाएगा यूजर एक्सपीरिएंस


Google Maps की तरफ से यूजर एक्सपीरिएंस को बेहतरीन बनाने के लिए अक्सर नए दिए जाते हैं। इसी कड़ी में अब Google Map नया अपडेट लेकर आ रहा है। यह नया रोड फीचर ट्रैफिक लाइट होगा। कंपनी पिछले कई माह से ट्रैफिक लाइट फीचर पर काम कर रही थी, जिसे अब बड़े पैमाने पर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। एंड्रॉयड पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक Google Map की तरफ से इस साल की शुरुआत में ट्रैफिक लाइट डिस्प्ले का फीचर कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए दिया गया था। हालांकि अब कंपनी ने इस अपडेट का दायरा बढ़ा दिया है। ऐसे में जल्द Google Map का नया अपडेट सभी एंड्रॉयड यूजर के लिए उपलब्ध हो जाएगा। 

क्या होगा नया अपडेट 

Google के नए अपडेट में Google Map पर ट्रैफिक लाइट का बड़ा स्टीकर दिखेगा। Google को जूम करने पर यह स्टीकर नजर आएगा। साथ ही ड्राइविंग के दौरान लाइव नेविगेशन फीचर ऑन करने पर सड़क पर ट्रैफिक लाइट के जानकारी उपलब्ध कराएगा। हालांकि यह ट्रैफिक लाइट की लाइव इन्फॉर्मेशन नही होगी। ट्रैफिक लाइव अपडेट एक तरह का नया अपडेट है, जिससे रोड़ पर कहां-कहां ट्रैफिक लाइट मौजूद  है और कौन सी रोड सिग्नल फ्री है। इसकी जानकारी मिलती रहेगी। ट्रैफिक लाइट फीचर के आने से रेड लाइट जंप होने की घटनाओं में कमी आ सकती है। 

जल्द सभी देशों में मिलेगा अपडेट 

Google Map के नए ट्रैफिक फीचर्स के लिए यूजर्स को किसी खास वर्जन के Google Map की जरूरत नही होगी। ट्रैफिक लाइट डाटा को Google के सर्वर से इनेबल्ड किया जाएगा। ऐसे में अगर आपके Google Map में ट्रैफिक फीचर का अपडेट नही मिला है, तो अभी आपको इंतजार करना पड़ सकता है। Google की तरफ से सबसे पहले अमेरिका में ट्रैफिक लाइट का अपडेट मिलना शुरू हो गया है। साथ ही जल्द अन्य देशों में इस अपडेट को जारी कर दिया जाएगा।  


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें  यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...