Skip to main content

गूगल ने दिया झटका, Google Meet के इस्तेमाल के लिए अब देने होंगे पैसे!


गूगल ने अपने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप को लेकर बड़ी घोषणा की है। गूगल ने कहा है Google Meet का फ्री वर्जन अब बंद होगा। 30 सितंबर 2020 के बाद गूगल मीट को मुफ्त में सिर्फ 60 मिनट तक ही इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके बाद की सेवा के लिए पैसे देने होंगे। 30 सितंबर के बाद Google Meet की नई पॉलिसी जीसूट और जीसूट एजुकेशन दोनों पर लागू होगा।
बता दें कि जीसूट के तहत 250 लोग एक साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सकते हैं, जबकि एक लाख लोग लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा मीटिंग को रिकॉर्ड करके गूगल ड्राइव में सेव भी किया जा सकता है। वहीं नए अपडेट के बाद इन फीचर्स के इस्तेमाल के लिए आपको पैसे देने होंगे। इंटरप्राइजेज ग्राहकों को प्रत्येक महीने 25 डॉलर यानी करीब 1,800 रुपये का भुगतान करना होगा।

गौरतलब है कि संक्रमण फैलने के बाद पूरी दुनिया में वीडियो कॉलिंग एप और वेबसाइट की मांग बढ़ गई है। शुरुआत में जूम एप को लोगों ने खूब इस्तेमाल किया जिसके बाद बाजार को देखते हुए गूगल ने भी अपने वीडियो कॉलिंग एप गूगल मीट (Google Meet) को लेकर कई सारे अपडेट जारी किए। पहले गूगल मीट का इस्तेमाल सिर्फ जीसूट यूजर्स ही कर सकते थे लेकिन बाद में इसे सभी के लिए उपलब्ध है। गूगल मीट की डाउनलोडिंग महज 50 दिन में दोगुनी हुई थी। एप ट्रैफिक को ट्रैक करने वाली साइट एपब्रेन (AppBrain) ने बताया था कि 17 मई 2020 तक गूगल मीट के डाउनलोड्स पांच करोड़ थे जो कि सात जुलाई तक 10 करोड़ के आंकड़े को पार कर गए। बता दें कि गूगल मीट फिलहाल सभी यूजर्स के लिए फ्री है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें   

यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...