Skip to main content

Google ने बताई Paytm को Play Store से हटाने की वजह


लोकप्रिय मोबाइल पेमेंट ऐप्लिकेशन Paytm को Google Play Store से डिलीट कर दिया है। जिसके बाद यूजर्स इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड नहीं कर सकते। ​हालांकि, अगर आपके पास Paytm ऐप पहले से डाउनलोड है तो आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इस ऐप को डाउनलोड नहीं किया जा सकता। वहीं अब Google ने Paytm को डिलीट करने की वजह बताई है। 

Paytm को डिलीट करने के बाद अब Google ने इसकी वजह बताई है। Google ने अपने बयान में कहा, 'हम किसी भी तरह के ऑनलाइन कैसिनो की इजाजत नहीं देते और न ही हम स्‍पोर्ट्स बेटिंग को बढ़ावा देने वाली अनरेगुलेटेड गैंम्‍बलिंग ऐप्‍स को सपोर्ट करते हैं। इसमें वे सभी ऐप भी शामिल हैं जो कि कस्टमर्स को ऐसी वेबसाइट्स के लिंक भेजती हैं जहां वे पेड टूर्नमेंट्स में पैसा या कैश प्राइज जीत सकते हैं और यह हमारी नीतियों का उल्‍लंघन है।'

Google का कहना है कि हमारी नीतिया सभी डेवलपर्स के लिए लागू है और अगर कोई हमारी नीतियों का उल्लंघन करता है तो हम उसे सूचित करते है और ऐप को प्ले स्टोर से हटा देते हैं। बार-बार नीतियों का उल्लघंन करने पर हम अधिक गंभीर एक्शन ले सकते हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले ऐप्स को प्ले स्टोर पर जगह नहीं दी जाएगी।'

Paytm ने दिया बयान

Paytm ने अपने यूजर्स को इस बारे में स्पष्टीकरण देते हुए बताया है कि कुछ समय के लिए Google Play Store पर यह ऐप डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं है लेकिन हम जल्द ही वापसी करेंगे। आपका सारा पैसा बिल्‍कुल सेफ है और आप अपना पेटीएम ऐप नॉर्मल तौर पर इस्‍तेमाल कर सकते हैं।'

App Store पर है मौजूद

बता दें कि Paytm को फिलहाल एंड्राइड फोन यूजर्स Google Play Store से डाउनलोड नहीं कर सकते। जबकि आईफोन यूजर्स के लिए यह ऐप अभी भी App Store पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें   

यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.    

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...